Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2019

इस वक्त पूरा देश दोराहे पर खड़ा है एक तरफ संविधान खतरे में है तो दूसरी तरफ हमारी तहजीब: जितेंद्र आव्हाड

 मुंब्रा में कुल जमाती तंजीम ,शहर के डॉक्टरों, एडवोकेट्स और उलमा ए कराम की तरफ से कल्याण लोकसभा से राकांपा के उम्मीदवार बाबा जी पाटिल का समर्थन और सत्कार  किया गया_*   मुंब्रा: कल्याण लोकसभा से कांग्रेस और राकांपा के उम्मीदवार बाबाजी पाटिल मैदान में बड़े ही जोरो शोर की लड़ाई लड़ रहे हैं आंकड़े बता रहे हैं कि कल्याण लोकसभा पर अभी तक बाबाजी पाटिल सभी उम्मीदवारों सबसे आगे चल रहे हैं। सोमवार को मुंब्रा में शहर भर से सभी जमातो संगठनाओं के प्रेसिडेंटस, डॉक्टर्स एसोसिएशन उलमा,और वकीलों की एक बड़ी संगठनों ने मिलकर डायमंड हॉल में बाबाजी पाटिल का सत्कार किया उनके सत्कार के मौके पर यहां पर कुल जमाती तंजीम ने खाने का भी इंतजाम किया था और ऐलान किया कि हम संसद के लिए सैकुलर उम्मीदवार बाबाजी पाटिल को स्पोर्ट करते हैं। इस मौके पर कलवा मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ जितेंद्र आव्हाड ने कहा भाजपा और शिवसेना का चेहरा खुलकर सामने आ गया है जिसने शहीद करकरे का अपमान किया जिसने मालेगाव में बम धमाका किया और जो ईस में आरोपी भी है उसको इन्होंने भोपाल से अपना उम्मीदवार खड़ा करके प

कल्याण लोकसभा चुनाव: एनसीपी के काॅर्नर मीटिंग में उमड़े भारी संख्या में लोग

 मुंब्रा। कल्याण लोकसभा क्षेत्र के एनसीपी के उम्मीदवार बाबाजी पाटिल के लिए एनसीपी ने पूरा जोर लगा दिया है। मुंब्रा बाम्बे कालोनी स्थित गरीब नमाज मस्जिद के पास काँर्नर मीटिंग का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। कलवा- मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ जितेंद्र आव्हाड के आदेश अनुसार वरिष्ठ नेता सैय्यद अली अशरफ भाई साहब, आनंद परांजपे एवं कलवा- मुंब्रा विधानसभा अध्यक्ष शमीम खान, यूथ अध्यक्ष अशरफ पठान शानू और पार्टी के सभी नेतागण के मार्गदर्शन में राकांपा के कल्याण लोकसभा के उम्मीदवार बाबाजी पाटील के चूनावी प्रचार को लेकर नगरसेविका अनीता किणे,वरिष्ठ नगरसेवक राजन किणे, नगरसेविका दीपाली मोती राम भगत, मोती राम भगत, बब्लू सीमनां,बब्लू सय्यद,संगीता दावणे, वसीम हज़रत, शेख इसहाक़ की ओर से कॉर्नर मीटिंग का आयोजन किया गया था। मुंब्रा बाम्बे कालोनी में आयोजित इस सभा में विधानसभा निरीक्षक, सभी सन्मा. नगरसेवक, नगरसेविका व शहर कार्यकारिणी सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष, कार्याध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, कार्याध्यक्ष, वॉर्ड अध्यक्ष, कार्याध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सदस्य व आदि पदा

बसपा-सपा गठबंधन कल्याण लोकसभा के उम्मीदवार रवींद्र अभिमन्यु केणे का, मुंब्रा सपा कार्यालय मे हुआ जोरदार सत्कार, शुरू हुआ जोर-शोर से प्रचार अभियान

 मुंब्रा। बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी गठबंधन के कल्याण लोकसभा उम्मीदवार रवींद्र अभिमन्यु केणे का मुंब्रा सपा कार्यालय में जोरदार स्वागत और सत्कार करने के साथ जोरसोर से प्रचार शुरू कर दिया गया है। एक ओर जहां ठाणे, मुंबई समेत देश में लोकसभा चुनाव की सर्गरमी तेज गति से चल ही रही है, वहीं कल्याण लोकसभा क्षेत्र में घमासान मचा हुआ है। एनसीपी, शिवसेना के अलावा बसपा- सपा गठबंधन के उम्मीदवार रवींद्र अभिमन्यु केणे  ने भी अपना चुनावी प्रचार तेज गति से शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के कलवा- मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के महासचिव अतिएब शेख ने बताया कि बसपा-सपा गठबंधन के उम्मीदवार रवींद्र अभिमन्यु केणे जी मुंब्रा सपा कार्यालय में आए थे, जिनका सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत और सत्कार किया और उनके साथ चुनाव प्रचार में लग गए हैं। अतिएब शेख ने सवाल के जवाब में कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि हमारा उम्मीदवार मैदान में दिखाई नहीं दे रहा है, उनके देखने और सोचने की क्षमता कमजोर हो चुकी है, इसलिए वह लोग इस तरह की बात कर रहे हैं,  बसपा व सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी अपन

रायगड़ में रोमांचक मुकाबला, शिवसेना-एनसीपी आमने- सामने

रायगड। रायगड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं है। कोलाबा लोकसभा से निकले रायगड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर्यटन, कृषि और उद्योग के विकास की असीम संभावनाएं हैं। धान के कटोरे के रूप में इस लोकसभा की एक विशेष पहचान है। राजनीतिक दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में भले ही शिवसेना के अनंत गीते की जीत हुई है लेकिन शरद पवार की एनसीपी मजबूत उभरकर सामने आई है। पिछले चुनाव में शिवसेना के अनंत गंगाराम गीते और एनसीपी के सुनील दत्तात्रय तटकरे के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। शिवसेना के गीते मात्र 2,110 मतों से विजयी हुए थे। त्रिकोणीय मुकाबले में इस बार शेतकरी कामगार पक्ष मैदान में नहीं है। इस बार एनसीपी के साथ एसकेपी खड़ी है और दोनों ही उम्मीदवार फिर से मैदान में डट गए हैं, इसलिए घमासान होना तय है। लोकसभा का इतिहास कोलाबा क्षेत्र कभी मराठा राजाओं की राजधानी हुआ करता था। मशहूर किले इसी लोकसभा चुनाव क्षेत्र में आते हैं। समुद्र के बेहतरीन पर्यटन स्थल भी इसी लोकसभा क्षेत्र में हैं। हां, यह अलग बात है कि इसका विकास नहीं किया गया। शिवसेना के अनंत गीते 1998, 1999, 2004,

किरीट सोमैया के टिकट कटने से पता चलता है कि बीजेपी नेताओं को नरेन्द्र मोदी का समर्थन करते हुए लापरवाही से बचना चाहिए

केंद्र में एनडीए की सहयोगी और महाराष्ट्र सरकार में साथ देने वाली शिवसेना के दबाव के सामने झुकते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को उत्तर पूर्व मुंबई के सांसद किरीट सोमैया को टिकट नहीं दिया और इस सीट से मनोज कोटक को अपना उम्मीदवार घोषित किया। बता दें कि शिवसेना ने किरीट सोमैया के नाम का विरोध किया था, किरीट सोमैया मुंबई बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। बीजेपी महानगर की छह सीटों में से तीन सीटों पर लड़ रही है और सोमैया यहां एकमात्र बीजेपी सांसद हैं, जिनका टिकट कटा है। बाकी तीन सीटों पर बीजेपी की गठबंधन सहयोगी शिवसेना चुनाव लड़ रही है। खबरों के मुताबिक, सोमैया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के पास उनसे टिकट के लिए अनुरोध करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वह उन्हें उनके मामले से सुलझाने में नाकाम रहे। मुंबई नॉर्थ-ईस्ट संसदीय सीट में शिवसेना के दो विधायक हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का यहां समर्थकों का काफी आधार है। पिछले दिनों पार्टी की आलोचना के कारण शिवसेना कथित तौर पर सोमैया की उम्मीदवारी के खिलाफ थी। इस सीट पर सोमैया का

ठाणे लोकसभा चुनाव: शिवसेना के सामने गढ़ बचाने की कडी चुनौती, सांसद राजन विचारे और पूर्व सांसद आनंद परांजपे की बीच होगी जंग...

ठाणे। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से ठाणे महाराष्ट्र का सबसे बड़ा मतदान क्षेत्र है। चुनाव आयोग ने 31 जनवरी, 2019 तक इस क्षेत्र में 23 लाख 72 हजार 232 मतदाता दर्ज किए हैं। पिछले चुनाव की तुलना में दो लाख 34 हजार 756 मतदाता बढ़े हैं। इस मतदान क्षेत्र के एक तरफ नवी मुंबई जैसा तेजी से उभरता शहर है तो दूसरी ओर मीरा भाईंदर जैसा एरिया है, जहां पर आबादी तेजी से बढ़ रही है। मध्य, पश्चिम, हार्बर और ट्रांस हार्बर चारों रेल लाइन से जुड़ा है। इस लोकसभा क्षेत्र ने अपने में तीन अलग-अलग महानगरपालिका को समेटे हुआ है। क्षेत्र के मतदाता लोकल ट्रेन में चढ़ने-उतरने के लिए रोज सुबह-शाम जद्दोजहद करते हैं। ठाणे और मीरा-भाईंदर में पेयजल के साथ परिवहन, यातायात जैम, फेरीवालों जैसी अन्य बुनियादी समस्या है। नवी मुंबई में पुनर्विकास और पुनर्वसन बड़ी समस्या है। सिडको में आने वाले पुराने क्षेत्रों के पुनर्विकास का काम रुका है, जिसे पटरी पर लाने की जिम्मेदारी नए चुने सांसद की होगी। इस लोकसभा चुनाव क्षेत्र में विकास की असीम क्षमताएं हैं। आने वाले दिनों में मेट्रो रेल का जाल बिछेगा। ठाणे लोकसभा सीट का इतिहास, ठाणे

कल्याण लोकसभा चुनाव: एनसीपी के बाबाजी पाटिल और शिवसेना के श्रीकांत शिंदे में देखने को मिलेगा कड़ा मुकाबला

 मुंब्रा। कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। क्षेत्र का विकासपथ तय हो गया है जिसमें स्थानीय निकायों के साथ-साथ राज्य और केंद्र सरकार की बड़ी भूमिका है। क्षेत्र के बदलते स्वरूप के कारण क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं की मांग बढ़ना स्वभाविक है। वर्ष 2009 में नए परिसीमन के बाद यह नया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में आया। इस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में अंबरनाथ, उल्हासनगर, कल्याण पूर्व, डोंबिवली, कल्याण ग्रामीण और मुंब्रा-कलवा विधानसभा क्षेत्र हैं। इस क्षेत्र में गैरकानूनी निर्माण कार्य एक बड़ी समस्या है। पानी की बढ़ती मांग की पूर्ति के लिए विकल्प की तलाश जनप्रतिनिधियों के लिए बड़ी चुनौती है। इस संसदीय क्षेत्र के पहले चुनाव में शिवसेना के आनंद परापंजे ने एनसीपी के दिग्गज वसंत डावखरे को पराजित किया था। इसके बाद शिवसेना के साथ अनबन होने के बाद परापंजे ने शिवसेना छोड़ एनसीपी की 'घड़ी' पहन ली। 2014 के चुनाव में शिवसेना ने युवा नेता श्रीकांत शिंदे को उतारा। शिंदे ने परांजपे को औंधे मुंह गिरा दिया। शिंदे इस बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। श्रीकांत क