Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2019

डाक्टर मुम्मताज शाह गौशाला में सेवा और गायों के स्वास्थ्य पर दे रहे हैं ध्यान

 यूपी: पूरे देश में यह प्रोपेगैंडा फैलाया गया है कि मुसलमान गायों के दुश्मन हैं। इसी का नतीजा है कि किसी भी मुसलमान को शक की बिना पर एक संप्रदाय के लोग घेर लेते हैं और पीट-पीट कर हत्या कर डालते हैं। पहलू खान भी एक ऐसा ही मुसलमान था जिसे सिर्फ गौ-हत्या के शक में एक भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। देश का मीडिया भी हिंसक भीड़ की वकालत करने में सबसे आगे है। जबकि देश में ऐसे कई मुसलमान हैं जो गायों की तन,मन-धन से सेवा कर रहे हैं। लेकिन मीडिया उन मुसलमानों के बारे में कुछ नहीं बताता है। ठाणे जिला के मुंब्रा शहर में कारोबार के साथ समाजसेवा करने वाले आज़मगढ़ निवासी डॉक्टर मुमताज शाह भी गौ प्रेमी मुस्लिम हैं जो गौशालाओं में जा-जा कर न सिर्फ उनकी सेवा करते हैं बल्कि उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हैं। उनके लिए ये कार्य एक मिशन के रूप में है। वे अक्सर उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में स्थित गौशालाओं में अपनी सेवा देते रहते हैं। वास्तव में डा. मुमताज शाह जैसे लोग सार्वजनिक सम्मान के हकदार हैं और उनके साथ उनके जैसे गौ प्रेमी अन्य मुस्लिम भाई भी हैं जो ऐसी सेवा दे रहे हैं। बतादे डाॅक्टर मु