Skip to main content

महाराष्ट्र में सरकारी इलाज नए साल में होगा महंगा, शुरुआत मुंबई के सबसे बड़े जेजे अस्पताल से




मुंबई। नए साल में महाराष्ट्र में सरकारी इलाज महंगा होने जा रहा है। शुरुआत मुंबई के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, जेजे अस्पताल से हो रही है। यहां 1 जनवरी 2018 से इलाज से जुड़ीं करीब 1,000 सेवाएं महंगी हो रही हैं. घोषित रूप से तो यह महंगाई 10 से 25% तक होगी, लेकिन महंगाई का यह साझा प्रतिशत होगा यानी कुछ सेवाएँ इस घोषित प्रतिशत से ज्यादा महंगी होंगी।
इस महंगाई का प्रत्यक्ष तर्क तो अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक़ बढ़ती मंहगाई है, लेकिन इसका अप्रत्यक्ष मकसद सरकारी अस्पतालों से आम लोगों की होने वाली भारी भीड़ को कम करना है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई समेत राज्य के सरकारी अस्पतालों की विभिन्न सेवाओं की फीस में वृद्धि के लिए नवंबर में ही हरी झंडी दिखा दी थी। अब इन अस्पतालों के प्रबंधन अपनी सुविधानुसार शुल्क बढ़ा सकते हैं।
आंतरिक सूत्रों के मुताबिक इसका एक छिपा हुआ मकसद इन अस्पतालों के एक हिस्से को मेडिकल टूरिज्म के साथ जोड़ने की सोच भी है, जिससे ये सरकारी अस्पताल अपने लिए राजस्व पैदा कर सकें।
इस लिहाज से जेजे जैसे अस्पताल से बहुत संभावनाएं हैं; क्योंकि सरकारी अस्पताल होते हुए भी जेजे अस्पताल की मेडिकल कुशलताएँ मुंबई में ही नहीं बल्कि देश के स्तर पर भी सर्वश्रेष्ठ हैं। यहाँ के डॉक्टर मुंबई के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों में शुमार होते हैं। यहाँ जो तमाम सर्जरियां महज 20 हज़ार रुपये से लेकर 3 लाख तक में हो जाती हैं, उन्हीं सर्जरियों के लिए दूसरे अस्पतालों, विशेषकर प्राइवेट अस्पतालों में एक लाख से 12 लाख रुपये तक चार्ज किये जाते हैं। इसलिए प्रबंधन की एक गुपचुप योजना अस्पताल के एक हिस्से को प्राइवेट बनाने की हो रही है। हालाँकि प्रबंधन सार्वजनिक तौर पर यह कह नहीं रहा, लेकिन अस्पताल के सूत्र नाम न छापने की शर्त पर यह बता रहे हैं।
लब्बोलुआब यह है कि 1 जनवरी 2018 से मुंबई का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल और गरीबों के स्वास्थ्य का सबसे बड़ा सहारा 10 से 25% तक महंगा होने रहा है। वैसे प्रबंधन मीडिया को सेवाओं में जितनी वृद्धि बता रहा है वास्तव में सेवाएँ उससे कहीं ज्यादा महंगी होंगी| मसलन जिन कुछ सेवाओं में होने वाली बढ़ोत्तरी का पता चला है वो बताई जा रही दर से काफी ज्यादा है। जिन कुछ सेवाओं की बढ़ोत्तरी के बारे में आंतरिक स्रोतों से पता चला है वह कुछ इस प्रकार है:-
अभी तक अस्पताल में मरीज का रजिस्ट्रेशन 10 रुपये में होता था, अब 20 रुपये में होगा। अभी तक खून की जांच के लिए 30 रुपये लिए जाते थे, अब 250 रुपये तक लिए जायेंगे। इस तरह देखा जाए तो यह बढ़ोत्तरी करीब 800% की होगी।
इसी क्रम में ईसीजी भी अब 30 रुपये की जगह 70 रुपये में होगा। एमआरआई अब 1600 रुपये की जगह 2,000 से 3000 रुपये में होगी।
सोनोग्राफी के लिए भी अब 100 रुपये की जगह 120 रुपये से लेकर 700 रुपये तक लिए जायेंगे, जबकि सीटी स्कैन की वर्तमान दर 350 है जिसे 700 तक किये जाने की योजना है।
दरअसल ये बढ़ने जा रही वो दरें हैं जिनकी अभी तक सार्वजनिक घोषणा नहीं की गयी है। ये अंदर से मिली सूचनाएं हैं। अब चूँकि 1000 सेवाओं में फीस बढ़नी है तो हो सकता है कई सेवाएँ जो बहुत महत्वपूर्ण न हों, उनमें बहुत कम बढ़ोत्तरी हो। इस तरह सबको मिलाकर अंत में जो एक मिलाजुला आंकड़ा तैयार किया जाए वह कम डरावना हो यानी कम महंगा लगे।
मेडिकल शिक्षा एवं शोध निदेशालय (डीएमईआर) की इस बढ़ोत्तरी के लिए तर्क यह है कि पिछले 5 सालों से शुल्क नहीं बढ़ाया गया है, जबकि इस दौरान महंगाई काफी बढ़ गई है। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में हर किस्म की सेवाओं का शुल्क सरकारी अस्पतालों के मुकाबले बहुत ज्यादा है इसलिए ये बढ़ोत्तरी की गयी है। लेकिन इसके लिए बताये गए तर्क ही काफी नहीं हैं। वास्तव में बढ़ोत्तरी के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि सरकारी अस्पतालों की तमाम सेवाओं का चुपके से निजीकरण भी किया जा रहा है। मसलन नई दिल्ली के एम्स की तरह अब यहाँ भी मरीजों का पंजीकरण ऑनलाइन होने लगा है। जेजे अस्पताल में यह ऑनलाइन व्यवस्था यानी हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी गई है। अभी तक केस पेपर का शुल्क 10 रुपये था। इसमें से 6.75 रुपये एचएमआईएस को और 3.75 रुपये अस्पताल को मिलते थे। अब चूँकि एचएमआईएस सर्विस देने वाली निजी कंपनी पिछले कई सालों से शुल्क बढ़ाने की मांग कर रही थी। इसीलिए इलाज की फीस बढ़ाने का फैसला किया गया है।
गौरतलब है कि जेजे अस्पताल राज्य का ही नहीं बल्कि देश के भी सबसे बड़े चंद अस्पतालों में से एक है। यहां इलाज के लिए देश के कोने-कोने से मरीज आते हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुसार यहाँ आने वाले मरीज सिर्फ महाराष्ट्र से ही नहीं आते बल्कि यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात और कर्नाटक से भी अच्छी खासी संख्या में आते हैं।
जेजे अस्पताल, सेंट जार्ज या जी टी कामा जैसे मुंबई के सरकारी अस्पतालों में आने वाले ज्यादातर मरीज आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे में ये बात तो सौ फीसदी तय है कि इलाज के शुल्क में बढ़ोतरी का असर गरीबों पर ही पड़ेगा। यह भी विडम्बना ही है कि अस्पताल प्रबंधन बढ़ती महंगाई का तो तर्क दे रहा है लेकिन इस बात को नहीं समझ रहा है कि इस बढ़ती हुई महंगाई के अनुपात में गरीबों की आय में वृद्धि नहीं हुई है। इस तरह देखा जाय तो यह तर्क गरीबों को दोहरी मार, मार रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...