Skip to main content

छात्रा को गोद में बिठाकर चला रहा था स्कूल कैब,पुलिस को ड्राइवर की तलाश




मुंबई। जुहू स्थिति एक नामचीन स्कूल से जुड़े स्कूल कैब चालक द्वारा एक नाबालिग बच्ची को गोद में बिठाकर वाहन चलाने का मामला सामने आया है। उसकी यह घिनौनी हरकत कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस उस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह जुहू रोड पर MH02 WA 5786 नंबर की एक मारुति वैन का ड्राइवर स्थानीय नामचीन स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग बच्ची को गोद में बिठाकर गाड़ी चला रहा था। उस दौरान वहां से एक महिला गुजरी, जिसने उसकी इस घिनौनी हरकत को मोबाइल से शूट कर लिया। महिला की पहचान अभिनेत्री सह समाजसेवी अंजुषा चौघुले के तौर पर हुई है। अंजुषा ने बताया कि वह कहीं जा रही थी। उस दौरान उसकी नजर कैब चालक पर पड़ी। उसे चालक की हरकतें अजीब-सी लगीं। उसने संदिग्ध मानकर उस कैब का पीछा किया और सबूत के तौर पर घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें भी निकाल लीं। उसने वीडियो बनाने के बाद हिम्मत से काम लिया और मौका देखकर उस कैब चालक को भी दबोच लिया और उसो संबंधित स्कूल के मैनेजमेंट के पास ले गई।
ट्रैफिक पुलिस ने झाड़ा पल्ला
अंजुषा के अनुसार, इस घटना की जानकारी उसने पहले जुहू पुलिस स्टेशन को देनी चाही, लेकिन पुलिस से संपर्क नहीं हो पाया। उसके बाद उसने गूगल की मदद से ट्रैफिक पुलिस को इस घटना जानकारी दी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यह मामला शहर पुलिस का है, इसमें ट्रैफिक पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। इस तरह के संवेदनशील मामलों में अगर पुलिस ही एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोपकर पल्ला झाड़ते रही, तो फिर मुसीबत में फंसी पीड़िता का क्या होगा? उन्होंने कैब चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
स्कूल प्रशासन का कहना है
स्कूल मैनेजमेंट के अनुसार, महिला के पास एक भी ऐसी तस्वीर नहीं हैं, जिससे यह साबित हो सके कि कैब चालक ने बच्ची को गोद में बिठाकर कैब चलाया हो। अगर कोई ठोस सबूत मिलता है तो चालक के खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी। हमारे स्कूल के बच्चों के लिए चलने वाले सभी बस और मारुति वैन प्राइवेट हैं, जिसे अभिभावक खुद बुक करते हैं। इसलिए वे चाहें तो चालक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...