Skip to main content

पत्रकार की मौत के बाद सामने आया बड़ा सच, तीन और लोगों की तलाश हुई शुरू




 एमपी: मध्य प्रदेश भिण्ड के सड़क पर रौंद दिए गए पत्रकार संदीप शर्मा के मामले में एंबुलेंस चालक ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जख्मी संदीप को घटनास्थल से टॉमा सेंटर ले जाने की बजाय सीधे पोस्ट मार्टम हाउस ले गए एंबुलेंस चालक ने कहा है कि संदीप को एंबुलेंस में रखने के साथ ही उसमें दो लोग सवार हो गए थे। उन दोनों ने ही उससे कहा था कि एबुंलेंस को सीधे पीएम हाउस ले चलो।
एंबुलेंस चालक राकेश कुमार ने बताया कि उसके वाहन में पत्रकार संदीप को रखवाने के साथ ही दो अन्य लोग वाहन में सवार हो गए थे। उन्होंने ही उससे कहा था कि पीएम हाउस ले चलो। एंबुलेंस में सवार दोनों लोग पुलिसकर्मी थे या कोई ओर, इसके बारे में वह नहीं जानता। दोनों सिविल में थे। राकेश ने बताया कि वह हमेशा घायल को मौके से उठाने के बाद सीधा जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाता है। उस दिन उन लोगों के यह कहने पर कि संदीप की मौत हो गई है, पीएम हाउस ले चलो, मैं अस्पताल न जाकर पीएम हाउस गया।
मां और पत्नी ने रोते हुए कही यह बातें,
पत्रकार संदीप शर्मा की मौत के दो दिन बाद उनकी मां और पत्नी ने पत्रकारो को बातचीत में बताई। मां ने फफक कर रोते हुए बताया कि उनका बेटा संदीप कहता था कि मां में पत्रकार क्या हुआ हूं मेरे दुश्मन होने लगे हैं। वह दुश्मन कौन थे यह उसने अपनी पत्नी को बताया था। उन्होंने बेटे की मौत के बाद अपनी पुत्रवधू को सरकारी नौकरी और अपने नातियों को अच्छे विद्यालय में प्रवेश की मांग के लिए गुहार की है। वहीं पत्रकार संदीप शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा ने रोते हुए कहा है कि उनके पति अक्सर उन्हें बताते थे कि जब से उन्होंने तत्कालीन अटेर एसडीओपी इंद्रवीर सिंह भदोरिया का चंबल नदी से अवैध अवैध खनन को लेकर स्टिंग किया है तब से उन्हें जान का खतरा उत्पन्न हो गया है। साथ ही सुनीता ने बताया कि कुछ दिनों से एक युवक उनका पीछा भी कर रहा था।
फुटेज में दिखी महिला की तलाश,
एसआईटी सीसीटीवी फुटेज में दिख रही उस महिला की भी तलाश कर रही है जो हादसे के वक्त सड़क की दाईं ओर नजर आ रही थी। एसआइटी का नेतृत्व कर रहे डीएसपी राकेश छारी के अनुसार संदीप के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट आ गई है। इसकी जांच की जा रही है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी बारीकी से खंगाला जा रहा है।
...तो नहीं उठता मेरे बच्चों के सिर से पिता का साया,
संदीप की पत्नी सुनीता ने कहा कि यदि पुलिस ने उनके पति की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उस पर कार्रवाई की होती तो आज उसके बच्चों के सिर से पिता का साया नहीं उठता। सुनीता ने कहा, नाश्ता करने के बाद वे घर से ये कहकर निकले थे कि किसी खबर की कवरेज के लिए जा रहे हैं। हमें क्या पता था कि उनका पेशा ही उनकी मौत का कारण बन जाएगा।
शहीद का दर्जा देने की मांग
समाजवादी पार्टी ने कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में पत्रकार संदीप शर्मा को शहीद का दर्जा दिलाने के अलावा पत्नी को 50 लाख रुपए की सहायता तथा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाने की मांग की। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी ऐसी मांग की है।
मुझे बेटे पर गर्व : जयराम
संदीप के पिता जयराम शर्मा कहते हैं, मुझे गर्व है कि मेरे एक बेटे ने देश की सुरक्षा में सरहद पर आतंकियों से मुठभेड़ में शहादत दी और दूसरे ने अवैध खनन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद न्याय मिलने की उम्मीद है।
रिमांड के दो दिन बीते, पुलिस खाली हाथ,
मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर रनवीर सिंह यादव की रिमांड के दो दिन बीतने के बावजूद पुलिस अब तक उससे कुछ नई जानकारी नहीं हासिल कर सकी है। रनवीर अपना पुराना बयान ही दोहरा रहा है कि उसने संदीप को नहीं देखा था। ब्रेकर से बचने के लिए उसने ट्रक को सड़क किनारे कच्चे में उतारा। कोर्ट ने रनवीर को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...