Skip to main content

सामना ने अन्ना की तुलना आडवाणी से की, कहा- रामलीला मैदान में फूटा भ्रम का कद्दू


(फाइल फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में अहम दखल रखने वाली शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से अन्ना हजारे पर निशाना साधा है. सामना ने अपने शनिवाक के अंक में छपे संपादकीय में सवाल पूछा है कि किसानों तथा लोकपाल जैसे सवालों पर रामलीला मैदान में अनशन करने से अन्ना हजारे को क्या हासिल हुआ. इसके अलावा सामना के संपादकीय में यह भी कहा गया है कि अन्ना को दिल्ली जाकर क्या हासिल हुआ. सामना में लिखा है कि अन्ना की अवस्था लालकृष्ण आडवाणी जैसी हो गई है. अंतर सिर्फ इतना है कि आडवाणी मौन हो गए और अन्ना बोल रहे हैं. बोलने से कुछ हासिल नहीं होगा ऐसा आडवाणी को लगता है और बोलते रहने से भूखे रहने से सरकार सुनेगी इस भ्रम में अन्ना हैं.
सामना के संपादकीय में लिखा है, "किसानों तथा लोकपाल जैसे सवालों पर अन्ना हजारे ने रामलीला मैदान पर अनशन शुरू किया. अनशन अनिश्चितकाल के लिए था सीएम फडणवीस की मध्यस्थता से सातवें दिन ही इसे खत्म कर दिया गया. मुख्यमंत्री फडणवीस की मध्यस्थता सफल हुई ऐसी खबरें भी आई हैं. मतलब निश्चित क्या हुआ? अलग-अलग मांगों को पूरा करने का आश्वासन वाला प्रधानमंत्री के सिग्नेचर का पत्र सीएम फड़नवीस ने अन्ना को सौंप दिया, और अन्ना का आंदोलन खत्म हो गया, मतलब सरकार ने सभी मांगें तत्वतः मान लीं, तत्वतः मतलब क्या? यह सवाल ही है."
संपादकीय में आगे लिखा है, "6 महीने में मांगें मंजूर नहीं हुई तो दोबारा अनशन पर बैठूंगा ऐसा अन्ना हजारे ने कहा है. रामलीला मैदान के अनशन से अन्ना को क्या हासिल हुआ, सिर्फ अन्ना का वजन 6 से 7 किलो घटा. इस आंदोलन से हाथ में कुछ नहीं आया, वैसे पिछले आंदोलन से भी क्या हासिल हुआ था? इसका खुलासा कोई करेगा क्या?"
पिछले आंदोलन की याद करते हुए संपादकीय में लिखा है, "देश में लोकपाल और विभिन्न राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति की जाए यह मांग कल भी थी आज भी है और 6 माह के बाद रहने वाली है. कल के आंदोलन में जो लोग "अन्ना जिंदाबाद" के नारे लगा रहे थे और लोकपाल चाहिए ऐसा कह रहे थे सभी लोग दिल्ली और विभिन्न राज्यों में सत्तासीन हैं. अन्ना का पिछला आंदोलन भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए था, कांग्रेस का शासन भ्रष्ट और अनैतिक था. ऐसा कह रहे थे. आज के सत्ताधारी राजा हरिश्चंद्र के वंशज है क्या? "मैं अन्ना हुं" इस तरह गांधी टोपी लगाने वाले अन्ना की अवस्था लालकृष्ण आडवाणी जैसी हो गई है. अंतर सिर्फ इतना है कि आडवाणी मौन हो गए और अन्ना बोल रहे हैं. बोलने से कुछ हासिल नहीं होगा ऐसा आडवाणी को लगता है तथा बोलते रहने से भूखे रहने से सरकार सुनेगी इस भ्रम में अन्ना हैं. इस भ्रम का कद्दू रामलीला मैदान में फूट गया."
अन्ना पर हमला बोलते हुए सामना के संपादकीय में आगे लिखा है, "महाराष्ट्र के लोकायुक्त मिस्टर इंडिया की तरह है तथा सेवानिवृत्त प्रशासकीय अधिकारियों के लिए गाड़ी घोड़े का इंतजाम करने तक ही इस पद का महत्व बने रहने से भ्रष्टाचार के चूहे मंत्रालय कुतर रहे हैं. अन्ना ने सात दिनों तक अनशन किया. लेकिन लोगों का समर्थन नहीं मिला. भीड़ छंट गयी है. मीडिया ऐसी टिप्पणी कर रहा था. पिछली बार भीड़ थी और मीडिया ने माहौल गर्म कर रखा था. इस बार मीडिया ने अन्ना से जी चुरा लिया है. अन्ना का आंदोलन सफल नहीं होने देने का यह सभी का एजेंडा था. इसलिए दिल्ली में भी बड़े मंत्री तथा राजनीतिज्ञ अन्ना से मिलने नहीं गए. सातवें-आठवें दिन अन्न का गला जब सूखने लगा तब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बुलाया गया. मुख्यमंत्री फडणवीस की मध्यस्थता से अनशन टूटना था. उन्हीं के तत्वतः आश्वासनों पर विश्वास करना था तो फिर रामलीला मैदान के बजाय रालेगण सिद्धि में आंदोलन करने पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी."
अंत में संपादकीय में अन्ना के गांव लौटने पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा है, "नरेंद्र मोदी या राजनाथ सिंह रामलीला मैदान पर जाएंगे, यह उम्मीद नहीं थी परंतु केंद्र का कोई कैबिनेट मंत्री जाएगा और अनशन टूटेगा ऐसा लग रहा था, लेकिन वैसा हुआ नहीं, अगली तारीख देखकर अनशन तोड़ दिया है. भ्रष्टाचारी वैसे ही हैं और किसानों की मौत बढ़ रही है. अन्ना का अनशन टूट गया और वह सही सलामत गांव लौट आए, इसमें ही हमें भी तत्वतः खुशी है."।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...