Skip to main content

औरंगाबाद के इज्तेमागाह पर उमड़ पड़ा लाखों श्रद्धालुंओं का हुजूम..




औरंगाबाद: औरंगबाद महाराष्ट्र में शुरू मुस्लिम समुदाय का इश्तेमा अभी इतने विराट रूप में आ चुका है के यह इश्तेमा ग्रीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो सकता है । अभी तक करीब करीब पचास लाख से भी ज़्यादा श्रद्धालुओं का आगमन औरंगबाद में हो चुका है ।
मुस्लिम समुदाय के विश्व के प्रमुख मौलाना साद साहब का भी आगमन औरंगबाद में हो चुका है, इस इश्तेमा को मौलाना साद साहब संबोधित करेंगे और साथ मे विश्व शांति और भारत की समृद्धि के लिए दुआ करेंगे। पिछेले छह माह से इस इश्तेमा कि तैयारी औरंगबाद के युवा तथा ज़िम्मेदार लोग कर रहे थे।
औरंगबाद इश्तेमा में करीब 80 लाख श्रद्धालुओं के होने की आशंका जताई जा रही है , अभी बताया जा रहा है के यह आंकड़ा 1 करोड़ श्रद्धालुओं से भी ज्यादा हो सकता हैं, क्योंकि दुआ में शामिल होने देश विदेश से मुस्लिम आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है के इतने बड़े जनसमुदाय को संभालने के लिए पोलिस बल से ज़्यादा इश्तेमा के ख़िदमत वाले युवा सक्रिय है।
इतने बड़े जनसमुदाय के खाना पानी का रहने का सब प्रबंध औरंगबाद में किया गया है। हजारों युवा ट्रैफिक को संभालने में लगे हुवे है , सभी तरह की सुविधाओँ से इस इश्तेमा को तैयार किया गया है जिसमे श्रद्धालुओं को किसी भी किस्म की तकलीफ न हो। करीब डेढ़ लाख चौरस मीटर का पेंडल बनाया गया जिसमें श्रदालु ठहर सके। दूर से आने वाले शद्रालु के लिए खास रेलगाड़ियों का प्रबंध किया गया है। बतादें शनिवार से औरंगाबाद में शुरू हुई तब्लीगी जमात के तीन दिवसीय इज़्तिमा में इज़्तिमागाह पर भारी भीड़ देखी जा रही है। यहाँ लाखों मुसलमानों के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, औरंगाबाद और अन्य जिलों से करीब 5,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिसमें तीन पुलिस आयुक्त और सहायक आयुक्त के साथ 25 पुलिस निरीक्षक और 70 उपनिरीक्षक शामिल हैं।
राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की चार कम्पनियां हैं, 1,000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और बम निरोधी दस्ते (बीडीडीएस) के आठ दस्ते शामिल हैं। आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य शांति और भाईचारे से देश का विकास है। तीन दिवसीय समारोह के दौरान मुस्लिम विद्वान और विशेषज्ञ विभिन्न धार्मिक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। आयोजन समिति ने 20 से 25 विभिन्न उप-समितियों की स्थापना की है और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उन्हें विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियों को सौंप दिया है। इसके लिए तैयारी करीब दो महीने पहले शुरू हुई थी, जिसमें समुदाय के सदस्यों ने स्वेच्छा से भाग लिया था ताकि समिति स्थल पर आवश्यक व्यवस्था कर सके। यहां मूक और बघिर लोगों के लिए अलग से व्यवस्था भी की गई है। लीम्बे-जलगांव गांव के किसानों ने इस आयोजन के लिए भूमि मुफ्त दी है। भोजन, पेयजल, रहने और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था लगभग पूरी तरह से की गई है। इज़्तिमा के आयोजकों ने पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग और महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लिया है।
एमएसईडीसीएल ने यहां के लिए बिजली के अलग-अलग फीडर का प्रबंध किया है। महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश जारी कर दिया है कि राज्य में सभी उर्दू स्कूल 26 फरवरी को इज़्तिमा के समापन दिवस पर बंद रहेंगे। इस बीच, राज्य और देश के विभिन्न स्थानों से कई विशेष गाड़ियों और बसों की व्यवस्था की गई है। सभी टोल प्लाजा को इज़्तिमागाह के लिए आने वाले वाहनों से टोल कर से छूट दी गई है। बताया जाता है कि तीन दिवसीय इश्तेमा का आज आखिरी दिन है, आज असर नमाज बाद दुआ होगी, इस दुआ में और मुस्लिम शद्रालु के जमा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...