Skip to main content

लालू प्रसाद की छठी बेटी ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा..



रेवाड़ी। चारा घोटाला के आरोप में जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव के बेटों को तो अक्सर आपने सुर्खियों में सुना व देखा ही होगा, लेकिन अब सात बेटियों में से एक अनुष्का यादव भी चर्चा में हैं। दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का राव भी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चिरंजीव राव की 'पोल खोल यात्रा' में साथ देने के लिए अब निकल पड़ी हैं। वहीं, अपने भाषणों में सीधे केंद्र सरकार की नीतियों पर नरेंद्र मोदी को घेर रही हैं। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू प्रसाद यादव की छठी बेटी अनुष्का की शादी हरियाणा के कांग्रेस लीडर अजय सिंह के बेटे चिरंजीव राव के साथ हुई है।
'पोल खोल पद यात्रा' धारूहेड़ा पहुंची जहां कर्ण कुंज, नारायण विहार, आकेड़ा, घटाल व महेश्वरी में जनसभाओं का आयोजन भी किया गया। जनसभाओं को चिरंजीव राव के साथ ही उनकी पत्नी अनुष्का राव ने भी संबोधित किया। अनुष्का राव ने कहा कि भाजपा नौसिखिया सरकार है। कभी नोटबंदी, कभी जीएसटी, कभी एफडीआइ इत्यादि ऐसे निर्णय लिए जो जनविरोधी हैं। भाजपा के इन्हीं जन विरोधी निर्णयों के कारण ही अब केंद्र व प्रदेश दोनों से ही भाजपा की विदाई तय हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों की पोल खोलने के लिए ही पोल खोल यात्रा निकाली जा रही है। इस मौके पर चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए, जिसमें काफी हद तक कामयाबी भी हासिल की, लेकिन वर्तमान सरकार ने देश को आगे ले जाने की बजाय पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार को अब सत्ता पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
वहीं, तिगांव से कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने कहा कि चुनाव पूर्व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर किसानों को लागत का दोगुना मूल्य दिलाने का वादा करने वाले भाजपाई आज मखमली सोफों पर बैठकर सत्ता की मलाई खा रहे हैं, वहीं किसान आज खाद और बीज के लिए दर-दर की ठोंकरे खा रहा है।
ललित नागर रविवार को 'चलो गांव की चौपाल की ओर’ कार्यक्रम के तहत गांव अल्लीपुर घरौड़ा में आयोजित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि साढ़े तीन साल के शासन में प्रदेश के लोगों को सिवाए झूठ की पोटली के अलावा और कुछ नसीब नहीं हुआ है। इससे पहले युवा बिग्रेड द्वारा विधायक ललित नागर को गांव की सीमा से मोटरसाइकिलों के विशाल काफिले के साथ सभास्थल तक लाया गया, जहां उनका ग्रामवासियों ने स्वागत किया। ग्रामीणों ने नागर के समक्ष अल्लीपुर से घरौड़ा तक की सड़क बनवाने, गांव की आबादी के ऊपर से 11 हजार हाईटेंशन की तारों को हटवाने की मांग प्रमुखता से रखी। वहीं गांव की सबसे बड़ी समस्या गांव अल्लीपुर घरौड़ा को दयालपुर तहसील से हटाकर तिगांव उपतहसील के साथ जुड़वाया जाए, जिससे कि लोगों को सरकारी कार्याें के लिए दूर-दराज न जाना पड़े। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाकर दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...