Skip to main content

तीन तलाक के बाद अब चार शादी के खिलाफ, महिलाओं ने खोला मोर्चा..


नई दिल्ली। जिस तरह से तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे रोकने के लिए लोकसभा में बिल को पास किया गया है उसके बाद अब मुस्लिम महिलाएं चार शादी के खिलाफअपनी आवाज बुलंद करने लगी हैं। मुस्लिम महिलाओं की यह मांग ठीक एक दिन बाद आई है जब तीन तलाक के खिलाफ बिल को लोकसभा में पास किया गया है। जिन महिलाओं ने तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपनी आवाज को बुलंद किया था उन्होंने कहा कि यह एक नए युग की शुरुआत है और यह महिलाओं के लिए तीन तलाक के खिलाफ मजबूत हथियार साबित होगा। महिलाओं का कहना है कि नए कानून में पुरुषों के एक से अधिक निकाह करने पर भी रोक लगानी चाहिए थी, उनका कहना है कि यह तीन तलाक से भी बुरा है।महिला वकील फराह फैज, रिजवाना, रजिया जिन्होने तीन तलाक व एक से अधिक शादी के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई, उनका कहना है कि यह एक अच्छी शुरुआत है और ऐसा एनडीए सरकार की मदद से ही संभव हो सका है। कुछ इसी तरह की स्थिति 1985 में भी सामने आई थी जब शाह बानो का मामला सामने आया था, लेकिन उस वक्त केंद्र सरकार विफल रही थी।
'शुरुआत हो चुकी है,
फैज ने कहा कि एक नई शुरुआत हो चुकी है जोकि मुस्लिम महिलाओं को अमानवीय निकाह हलाला से राहत देगी। आपको बता दें कि निकाह हलाला एक ऐसी प्रथा है जिसे तीन तलाक से सुरक्षा देने के लिए अपनाया जाता है, इसके तहत पुरुष अपनी पुरानी पत्नी से फिर से शादी नहीं कर सकता है जबतक कि वह किसी और महिला से निकास नहीं करता और उसके बाद वह उससे अलग होता है जिसे इद्दत कहते हैं।
'सिर्फ तीन तलाक के खिलाफ कानून काफी नहीं,
रिजवाना और रजिया का कहना है कि सरकार को एक से अधिक शादी के मुद्दे को भी उठाना चाहिए और इसी कानून के तहत इसपर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए। रिजवाना जोकि खुद इस मुश्किल का सामना कर रही हैं का कहना है कि मैं सरकार के फैसले का स्वागत करती हूं, लेकिन पुरुष इसका नाजायज फायदा उठाएंगे और खुले तौर पर एक से अधिक शादी करेंगे, जबतक एक से अधिक शादी की प्रथा मौजूद है तबतक अकेले तीन तलाक के खिलाफ बिल से राहत नहीं मिल सकती है।
'कई लोगों की जिंदगी बर्बाद,
रजिया जिनके पति ने उन्हें फोन पर तलाक दे दिया था क्योंकि उन्होंने लड़की को जन्म दिया था, उन्होंने भी तीन तलाक के फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे महिलाओं को इंसाफ मिलेगा। महज 16 वर्ष की आयु में रजिया का निकाह हो गया था, उनका कहना है कि तीन तलाक एक अपराध है जिसने कई लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है, मैं प्रार्थन करती हूं कि सभी महिलाओं को इस कानून से न्याय मिलेगा, मैं प्रार्थना करती हूं कि एक से अधिक शादी की भी प्रथा खत्म हो।
'चार शादी के खिलाफ हो कानून,
पेशे से वकील चंद्रा राजन का कहना है कि तीन तलाक के खिलाफ कानून इतिहास में दर्ज होगा। उनका कहना है कि अगर यह नया कानून सही मायने में लागू हुआ तो यह बहुत ही कारगर साबित होगा और महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुप्रथा से बचाएगा। ऑल इंडिया मुस्लिम वीमेन पर्सनल लॉ बोर्ड की वकील चंद्रा का कहना है कि वह शुरुआत से ही इस बात की मांग कर रही हैं कि एक से अधिक शादी करने के खिलाफ कानून होना चाहिए और ऐसा करने वाले पतियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
'मुस्लिल पर्सनल लॉ बोर्ड एक एनजीओ,
चंद्रा कहती हैं कि मैं सिर्फ एक ही बात से निराश हूं कि सरकार ने शरियत को परिभाषित नहीं किया है, जबतक शरियत की परिभाषा नहीं निर्धारित की जाती है, तबतक भ्रम की स्थिति रहेगी, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सरकार यह कानून जल्दबाजी में लेकर आई है। बेहतर होता कि कानून में यह कहा जाता कि नाबालिग बच्चे को मां की कस्टडी में सौंपा जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह से कानून में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का जिक्र किया गया है उसने उन्हे एक स्वीकार्यता मिलती है, जबकि वह सिर्फ एक एनजीओ है। वहीं फैज का कहना है कि सरकार को एक से अधिक शादी को भी अवैध करार देना चाहिए था जिससे की लाखों महिलाओं को इससे राहत मिलती। उनका कहना है कि कम से कम सरकार ने कुछ तो किया और इसकी शुरुआत हुई, इसमे संशोधन बाद में हो सकता है। उनका कहना है कि सरकार को सजा की अवधि को बढ़ाना चाहिए था, इसे तीन वर्ष से बढ़ाकर सात साल किया जाना चाहिए था.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...