Skip to main content

यकीन करने से पहले, जरा एग्जिट पोल की हकीकत भी जान लीजिए ...



गुजरात। चुनावी महायुद्ध हो गया। नतीजों की घोषणा की तारीख 18 दिसंबर तय है। चुनावी महायुद्ध खत्म होते ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जनता का मूड लेकर एग्जिट पोल की बारिश कर दी है। आंकड़ों और कयासों के योग से किसी एक पार्टी के  जीत की भविष्यवाणी कर दी जाएगी और ग्रहदशा की गणना करके किसी पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया जाएगा। 18 तक ये आभासी नतीजे ही हर बहस और योजनाओं का आधार होंगे। लेकिन क्या ये एग्जिट पोल इतने भरोसे के काबिल हैं? आइए, जांचते हैं पिछले चार चुनावों के वास्तविक नतीजे और एग्जिट पोल की हकीत को- वैसे ये भी नहीं है कि हर बार एग्जिट पोल सफेद हाथी साबित हों वर्ष  1998 में पोल के कयास आसपास रहे थे नतीजे, देश में जैसे-जैसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का विस्तार हुआ, सर्वेक्षण एजेंसियों ने भी अपने पैर फैलाए। इस गठजोड़ की बदौलत 'एग्जिट पोल' भी जवान होता गया।
1996 में चुनी गई 11वीं लोकसभा जब 2 सालों में ही धराशायी हो गई, तब अगली लोकसभा के गठन के लिए 1998 में चुनाव कराए गए। 11वीं लोकसभा में 161 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। उस वर्ष तमाम एग्जिट पोलों में भाजपा और उसके सहयोगियों को सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरता दिखाया गया। कांग्रेस 1996 में ही कमजोर हो चुकी थी, 1998 के एग्जिट पोल में उसे और कमजोर कर दिया गया।
अन्य दलों के है‌सियत को भी मजबूत ही बताया गया। उस वर्ष नतीजे आए तो कयास लगाने वालों को भी मजा आया। नतीजे एग्जिट पोल के आसपास ही थे।तब कांग्रेस के बारे सही रहे थे कयास डीआरएस ने भाजपा गठबंधन को वास्तविक नतीजों से महज तीन सीटें ही कम दी थीं। भाजपा गठबंधन ने 252 सीटें हासिल की थीं, जबकि डीआरएस सर्वें में उन्हें 249 सीटें दी गई थीं। सर्वेंक्षण एजेंसियों पर भी 'इंडिया शाइनिंग' का असर खूब दिखा था कांग्रेस के बारे कयास लगाने में ये एजेंसी लगभग सफल रही थी। कांग्रेस ने 166 सीटें हा‌सिल ‌की थी, जबकि एजेंसी ने उसे 155 सीटें दी थी। डीआरएस ने अन्य दलों को 139 सीटें दी थी, लेकिन उन्हें महज 119 सीटें ही मिली थीं। इंडिया टूडे-सीएसडीएस के सर्वे ने भाजपा गठबंधन को 214 सीटें दी थीं, जो वास्तविक नतीजों के आसपास भी नहीं थी। भाजपा गठबंधन को 252 सीटें ‌हासिल हुई, भाजपा गठबंधन को 252 सीटें ‌हासिल हुई थी, कांग्रेस के बारे में एजेंसी का अंदाज जरूर ठीक था। एजेंसी ने कांग्रेस को 164 सीटें दी थी। वास्तविक नतीजों से मात्र दो सीटों का अंतर था। कांग्रेस को 166 सीटें हासिल हुईं थी। आउटलुक/एसी निल्सन और फ्रंटलाइन/सीएमएस ने भाजपा गठबंधन को क्रमशः 238 और 230 सीटें दी थीं। कांग्रेस को उन्होंने क्रमशः 149 और 150 सीटें दी थी। भाजपा गठबंधन ने उस वर्ष 252 और कांग्रेस ने 166 सीटें हासिल की थी। एजेंसियों के लिए संतुलित रहा था 1999, वास्तविक नतीजों के लिहाज से 1999 का साल एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों के लिए संतुलित रहा था। सत्‍ताधारी भाजपा गठबंधन के बारे में उन्होंने जो भी भविष्यवाणी की थी, सब धरी की धरी रह गई ‌थी। हां, कांग्रेस को लेकर की गई उनकी गणनाएं कमोबेस ठीक थीं। उस वर्ष भाजपा गठबंधन को 296 सीटें हासिल हुई थीं, कांग्रेस को 134 और अन्य दलों को 113, जबकि इंडिया टूडे/इनसाइटर के सर्वे में भाजपा गठबंधन को 334 सीटें, टाइम्सपोल/डीआरएस के सर्वें में 332, आउटलुक/सीएमएस ने 324, पायोनियर/आरडीआई ने 316 और एचटी/एसी निल्सन ने 300 सीटें दी थीं। कांग्रेस को एजेंसियों ने 139 से 146 के बीच सीटें दी थी, पार्टी को 134 सीटें हासिल हुईं थीं । सभी को चौंका दिया था 2004 के नतीजों ने भारत के चुनावी इतिहास को ये वो साल था, जबकि एग्जिट पोल एजेंसियां ही नहीं, राजनीतिक दल, चुनावी विश्लेषणों के महारथी और आम लोग सभी चौंक गए थे। राजस्‍थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के नतीजों से उत्साहित राजग सरकार ने समय से पहले लोकसभा चुनाव कराने का फैसला किया था। भाजपा 'इंडिया शाइनिंग' के लहर पर सवार होकर चुनाव मैदान में उतरी थी। सर्वेंक्षण एजेंसियों पर भी 'इंडिया शाइनिंग' का असर खूब दिखा था। सर्वेंक्षणों ने अन्य दलों के मामले में मुंह की खाई थी,
हालांकि उन्होंने भाजपा को 1999 के मुकाबले कम सीटें दी थी, लेकिन बहुमत के आसपास ही रखा था। कांग्रेस को उन्होंने मजबूत बताया था, लेकिन इतना भी नहीं कि वह सरकार बना ले। अन्य दलों के बारे में अंदाजा भी ना लगा पाए आउटलुक/एमडीआरए ने भाजपा गठबंधन को 284, सहारा/डीआरएस ने 270, स्टार/सीवोटर ने 269, जी/तालीम ने 249, आजतक/ओआरजी मार्ग ने 248 और एनडीटीवी/इंडियन एक्सप्रेस ने 240 सीटें दी थीं। जबकि वास्तव में भाजपा गठबंधन को मात्र 189 सीटें ‌हा‌सिल हुईं थीं। कांग्रेस गठबंधन को अलग-अलग सर्वेक्षणों म

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...