Skip to main content

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में महाराष्ट्र, पंजाब,और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने लाॅकडाउन बढ़ाने को कहा

मुंबई :कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया है. बैठक में पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने को कहा है. पीएम मोदी ने अपने गमछे को ही फ़ेस मास्क बनाकर पहना।
मिल रही जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से सलाह के बाद लॉकडाउन को लेकर बढ़ाने या हटाने को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''मैं चौबीसों घंटों सातों दिन उपलब्ध हूं. मुख्यमंत्री कभी भी बात कर सकते हैं और सुझाव दे सकते हैं. सभी को कंधे से कंधा मिला कर खड़े होना है.'' बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रजेंटेशन दिया है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी मास्क पहना हुए थे।
इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 3 अहम बातें रखी. सीएम अरविंद केजरीवाल कहा कि लॉक डाउन कम से कम 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाए. यह फैसला राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए, अगर राज्य अपने स्तर पर फैसला करेंगे तो उतना असर नहीं होगा. अगर किसी तरह की ढील दी जाए तो किसी भी सूरत में ट्रांसपोर्ट नहीं खुलना चाहिए. ना रेल, ना सड़क ना एयर में.
वहीं, ममता बनर्जी ने कहा कि उनके राज्य को आर्थिक नुक़सान हुआ है. उन्होंने कोविड-19 से लड़ने के लिए केंद्र से पैकेज मांगा. ममता ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए लेकिन मानवीय और व्यवहारिक नज़रिए से फैसला हो. यह भी कहा कि हॉटस्पॉट और क्लस्टर की सीलिंग की जाएगी. बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लॉकडाउन बढाने का सुझाव पीएम को दिया. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से लड़ने के लिए बनाए गए आरोग्य सेतु ऐप की सराहना की.
बता दें कि भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अब तक 239 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना संक्रमण के 7,447 मामले (Coronavirus Cases) सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 1035 नए मामले आए हैं और 40 लोगों की जान गई है. यह 24 घंटों में अब तक सबसे ज़्यादा मामले और मौतों का आंकड़ा है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 643 लोग ठीक हुए हैं। वहीं महाराष्ट्र में लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसका ऐलान कर दिया है. लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढाया जाएगा।
इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में ज्यादातर सीएम ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर अपनी सहमति दी।
प्रधानमंत्री मोदी संग बैठक के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहने की घोषणा कर दी है.
पंजाब और ओडिशा के बाद महाराष्ट्र ऐसा आदेश जारी करने वाला तीसरा राज्य बन गया है. उद्धव ठाकरे ने कहा लॉकडाउन पर अगला निर्णय
30 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...