Skip to main content

भारतीय रेल स्थापना दिवस: 167 साल पहले शुरू हुई भारतीय रेल, 16 अप्रैल को बोरी बंदर से ठाणे के लिए चली थी पहली यात्री ट्रेन




मुंबई। भारतीय रेल को आज 167 साल पूरे हो चुके हैं। पहली यात्री ट्रेन 1853 में 16 अप्रैल को बोरी बंदर से ठाणे के लिये चलाई गई थी। फिरोजाबाद के छोटे से नगर टूंडला में उत्तर मध्य रेलवे का कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से इलाहाबाद से लेकर गाजियाबाद तक की ट्रेनों का संचालन किया जाता है। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि भारत में पहली यात्री ट्रेन कब शुरू की गई थी।
अंग्रेजों ने बनाया था टूंडला स्टेशन,
91 वर्षीय रिटायर्ड गार्ड किशनलाल शर्मा बताते हैं कि टूंडला जंक्शन उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। यह आगरा सिटी से 25 किमी दूर दिल्ली-कानपुर मुख्य लाइन पर स्थित है। टूंडला नई दिल्ली-मुगलसराय/लखनऊ सेक्शन पर लगभग सभी ट्रेनों के लिए ड्राइवर और गार्ड बदलने के लिए एक तकनीकी पड़ाव है। स्टेशन अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था और अनिवार्य रूप से अपरिवर्तित रहता है। यहां पहले स्टीम इंजन से ट्रेन चला करती थी। समय के साथ ही रेलवे की तकनीकि में काफी बदलाव हुए हैं। वह बताते हैं अंग्रेजों के समय में रेलवे स्टेशन इतना अच्छा नहीं था। प्लेटफार्म बढ़ गए हैं। ट्रेनें बढ़ गई हैं। साफ—सफाई भी बेहतर हुई है। ट्रेनें अब अधिकतर सही समय पर चलती है। आजादी के बाद से काफी बदलाव हुए हैं। पहले अधिकारी कानून मानते थे, अब नहीं मानते हैं। गार्डो की स्थिति पहले की अपेक्षा काफी अच्छी है।
56 घंटे में पहुंची थी टूंडला से आगरा ट्रेन,
1970 में टूंडला से आगरा 56 घंटे में गाड़ी लेकर पहुंचा था जो अब सपना हो गया है। वॉकी टॉकी से गार्डो की स्थिति रात की जगह दिन की हो गई है। 50—60 किलोमीटर में पानी लेना पड़ता था और टूंडला—कानपुर में कोयला भी लेना पड़ता था। इंजन भी बदलना पड़ता था। रेलवे के इतिहास को लेकर कहा कि भारतीय रेल का पहला अध्याय 16 अप्रैल 1853 में लिखा गया। जब देश की पहली यात्री ट्रेन बोरी बंदर से ठाणे के लिये चलाई गई थी। हिन्दुस्तान के बंटवारे में 40 प्रतिशत रेल नेटवर्क पाकिस्तान में चला गया। 1947 में अस्त व्यस्त, खस्ताहाल पड़ा रेलवे को जब भारत सरकार ने संभाला तब भारत के पास केवल 42 भाप संचालित ट्रेन और 32 रेलवे लाइन थीं। हिंदुस्तान में विश्व का रेल नेटवर्क के मामले में चौथा स्थान है। हमारे पास 20,000 से अधिक यात्री ट्रेन और 9200 से अधिक मालगाड़ी हैं। आज हमारे पास 121407 किलोमीटर का electrified रूट है। जिसमें से 33 प्रतिशत रूट डबल/ ट्रिपल लाइन है। भारतीय रेल विश्व की सबसे बड़ी माल वाहक और सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली है। आज भारतीय रेल में कर्मचारियों की संख्या 19 लाख के लगभग है।

Comments

Popular posts from this blog

आँनलाइन फार्मेसी के खिलाफ आज दवा दुकानदार हड़ताल पर

मुंब्रा। ई-कॉमर्स से दवा बिक्री होने के खिलाफ आज शुक्रवार को देशभर के दवा दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में दिल्ली में मौजूद 12 हजार से अधिक दवा विक्रेता शामिल होंगे। हालांकि, अस्पतालों में स्थित दवा दुकानों को हड़ताल से बाहर रखा गया है। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ दुकानदारों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की भी तैयारी की है। इस बारे में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआइओसीडी) के अध्यक्ष जेएस शिंदे ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने इंटरनेट के जरिये दवाओं की बिक्री यानी ई-फार्मेसी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम के खिलाफ 28 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल में देशभर के 7 लाख खुदरा व 1.5 लाख थोक दवा दुकानदार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इन साढ़े आठ लाख दुकानों से करीब 40 लाख स्टॉफ जुड़े हैं। इसके अलावा 1.5 से 2 करोड़ औषधि प्रतिनिधि भी हड़ताल में शामिल होंगे, क्योंकि ऑनलाइन फार्मेसी से इनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एआइओसीडी के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि सवाल मात्र व्...

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...