Skip to main content

डाक्टर मुम्मताज शाह गौशाला में सेवा और गायों के स्वास्थ्य पर दे रहे हैं ध्यान



 यूपी: पूरे देश में यह प्रोपेगैंडा फैलाया गया है कि मुसलमान गायों के दुश्मन हैं। इसी का नतीजा है कि किसी भी मुसलमान को शक की बिना पर एक संप्रदाय के लोग घेर लेते हैं और पीट-पीट कर हत्या कर डालते हैं। पहलू खान भी एक ऐसा ही मुसलमान था जिसे सिर्फ गौ-हत्या के शक में एक भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। देश का मीडिया भी हिंसक भीड़ की वकालत करने में सबसे आगे है। जबकि देश में ऐसे कई मुसलमान हैं जो गायों की तन,मन-धन से सेवा कर रहे हैं। लेकिन मीडिया उन मुसलमानों के बारे में कुछ नहीं बताता है। ठाणे जिला के मुंब्रा शहर में कारोबार के साथ समाजसेवा करने वाले आज़मगढ़ निवासी डॉक्टर मुमताज शाह भी
गौ प्रेमी मुस्लिम हैं जो गौशालाओं में जा-जा कर न सिर्फ
उनकी सेवा करते हैं बल्कि उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हैं। उनके लिए ये कार्य एक मिशन के रूप में है। वे अक्सर उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में स्थित गौशालाओं में अपनी सेवा देते रहते हैं।
वास्तव में डा. मुमताज शाह जैसे लोग सार्वजनिक सम्मान के हकदार हैं और उनके साथ उनके जैसे गौ प्रेमी अन्य मुस्लिम भाई भी हैं जो ऐसी सेवा दे रहे हैं। बतादे डाॅक्टर मुमताज शाह कई सालों से सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए हैं, हर समाजसेवा के कार्यो में सबसे पहले आगे आते हैं। मुमताज शाह के समाजसेवा की जितनी सराहना की जाय उतनी कम है। वहीं डाँक्टर मुमताज शाह ने कहा कि वैसे तो मैं मुंब्रा शहर में रह कर अपने कारोबार के साथ समाजसेवा करते रहता हूँ, लेकिन यूपी मेरा वतन होने के कारण मेरा लगाव यहां से बचपन से जुड़ा हुआ है और मैं यहां आने के बाद गौशाला में
अपना पुरा समय देता ही हूँ, लेकिन मुंब्रा में रहने के दौरान भी लगातार इन गौशालाओं के संपर्क में रहता हूँ और
गायों के स्वास्थ्य संबन्धी जानकारी हासिल करते रहता हूँ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...