Skip to main content

तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द, जो बेटे की मौत से भी नहीं टूटा वो चुनाव आयोग में हार गया



वाराणसी. आखिरकार नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव का नामांकन खारिज हो गया। अब वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्हें समाजवादी पार्टी ने नामांकन के आखिरी वक्त में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। हालांकि सपा की घोषित उम्मीदवार शालिनी यादव ने भी नामांकन किया था। तेज बहादुर का पर्चा खारिज होने के बाद अब शालिनी ही सपा की उम्मीदवार होंगी। बीएसएफ में रहते हुए सेना के जवानों के लिये रोटी की जंग छेड़ने वाले तेज बहादुर यादव के लिये यह दूसरा झटका है।
तेज बहादुर यादव के वकील का बायन

रद्द हुआ नामांकन तो मायूस दिखे तेज बहादुर यादव
समाजवादी पार्टी का साथ मिलने के बाद अचानक ही तेज बहादुर यादव नरेन्द्र मोदी के मुकाबले में आ गए। पर नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 30 अप्रैल को उनका निर्दीलीय नामांकन रद्द करते हुए सपा के टिकट वाले नामांकन पर भी आपत्ति लग गयी। आयोग ने उन्हें एक अप्रैल को 11 बजे तक उन्हें चुनाव आयोग से एनओसी प्रमाण पत्र लाने को कहा और आखिरकार एक अप्रैल को आयोग ने उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी। अपना नामांकन रद्द होने के बाद तेज बहादुर यादव मायूस दिखे। उन्होंने कहा कि वह आयोग को अपने बारे में सारी जानकारियां दे चुके थे। तेज बहादुर यादव ने कहा कि यहां के जिलाधिकारी पर बहुत दबाव था इसलिये उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।
एक भाई बीएसएफ तो दूसरा गुजरात पुलिस का जवान
हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के राताकलां गांव निवासी तेज बहादुर सिंह स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं। उनके दादा ईश्वर सिंह ने सुभाष चन्द्र बोस के साथ रहते थे। खेतीबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले तेज बहादुर यादव के पांच भाई हैं। सबसे बड़े भाई सुभाष चन्द्र गुजरात पुलिस में नौकरी करते हैं तो एक भाई और व तेज बहादुर यादव बीएसएफ के जवान हैं। एक भाई कृष्ण दीप खेती करते हें। उनकी पत्नी का नाम शर्मिला है जो किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती हैं।
रोटी की जंग में छूटा बेटे का साथ
तेज बहादुर यादव एक तरफ रोटी की जंग लड़ रहे थे और दूसरी ओर इसी दौरान उनका जवान बेटा उनका साथ छोड़कर हमेशा के लिये दुनिया से कूच कर गया। वह दिल्ली विश्वविद्यालय का बीए फर्स्टईयर का छात्र था। तेज बहादुर के 22 साल के बेटे रोहित की मौत 18 जनवरी 2019 को तब हुई जब तेज बहादुर का परिवार प्रयागराज कुम्भ में गया हुआ था। बताया गया कि उसने हरियाणा के रेवाणी स्थित अपने आवास पर ही खुद को गोली मार ली थी। उस समय उसकी मां भी अपने ऑफिस में थी। इसके बाद तेज बहादुर यादव और उनका परिवार इससे बुरी तरह टूट गया। बावजूद इसके तेज बहादुर यादव ने हार नहीं मानी और जद्दोजेहद में लगे रहे।
बीएसएफ के जवान रहे तेज बहादुर यादव तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने एक वीडियो वायरल कर खराब खाने की शिकायत की थी। वीडियो के वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने होम मिनिस्ट्री और बीएसएफ से भी इसकी रिपोर्ट मांग दी थी। इस बीच तेज बहादुर यादव के वीआरएस का आवेदन भी रिजेक्ट कर दिया गया। जांच पूरा होने तक उनके बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स छोड़ने पर भी रोक लगा दी गयी है। तेज बहादुर यादव अब सैनिकों के लिये सैनिकों की समस्याओं ओर उनके हितों की रक्षा के लिये फौजी एकता न्याय कल्याण मंच नाम से एनजीओ बनाकर चला रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...