Skip to main content

रात भर चलने वाली फेमस पान हाउस पान- सिगरेट की दुकान, बार- बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी नहीं होती बंद



मुंब्रा। मुंब्रा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले शिमला पार्क तलाव पाली रोड पर स्थित तनवर गार्डन नामक इमरान के नीचे गौशिया मस्जिद के बगल में फेमस पान हाउस नामक पान -सिगरेट गोवा गुटखा की दुकान
सुबह से सुबह के चार बजे तक खुली रहती है। बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पान, सिगरेट गोवा, गुटखा की दुकान बंद नहीं होती। स्थानीय लोगों ने बनाया कि फेमस पान हाउस पान सिगरेट की दुकान
सुबह से जो खुलती हैं तो सुबह के चार बजे तक खुली रहती है। मुंब्रा कौसा की लगभग सभी दुकानें व होटले लगभग रात बारह बजे तक बंद हो जाया करती है,लेकिन यह फेमस पान हाउस पान सिगरेट गोवा गुटखा की दुकान
सुबह से सुबह के चार बजे तक खुली रहती है और इस पान सिगरेट गोवा गुटखा की दुकान पर रातभर पंद्रह से पचीस युवक खड़े होकर चील पुकार मचातें रहतें है। जिसकी शिकायत ठाणे कंट्रोल रूम में बार-बार की जाती है इसके बाद भी यह दुकान
बंद नहीं होती। लोगों ने बनाया कि मंगलवार 30 तीस तारीख की मध्य रात्रि को ठाणे कंट्रोल रूम में तीन बार फोन कर शिकायत दर्ज करवाई गई उसके बाद भी देढ़ घंटे तक पुलिस नहीं आई।, देढ़ घंटे बाद सौ नम्बर पर फोन कर शिकायत दर्ज करवाई गई उसके बाद मुंब्रा पुलिस स्टेशन के दो पुलिस काॅन्स्टेबल बाइक पर आए और पान सिगरेट गोवा गुटखा के दुकानदार को पास बुला कर यह बोल कर चले गये कि अभी शटर गिरा देना किसी ने कंट्रोल रूम में फोन कर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के सामने शटर तो गिरा दिया, लेकिन उन पुलिस वालों के जाते ही कुछ समय बाद फिर दुकान खोल कर बैठ गया और सुबह के चार बजे तक अपना कारोबार बीना किसी डर और खौफ के चलाता रहा। यह सब देख कर लोगों को इस बात की और हैरानी हुई कि मुंब्रा कौसा में अगर कोई दुकानदार या होटल चालक गलती से बाहर बजे तक खुली रखता है तो पुलिस उसे पकड़ कर पुलिस स्टेशन लेकर चली जाती है और बारह सौ रुपये की फाइन भरवाने के बाद ही छोडती है, लेकिन तीन बार ठाणे कंट्रोल रूम और सौ नम्बर पर फोन करने के बाद आई पुलिस उसके कांन में यह बोल कर चली जाती है है कि अभी शटर गिरा दे किसी ने कंट्रोल रूम में तेरी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों ने हैरानी जताते हुए कहा कि फेमस पान हाउस नामक इस पान सिगरेट गोवा गुटखा के दुकान के संबंध अब तक दर्जनों बार ठाणे कंट्रोल रूम और सौ नम्बर पर फोन कर शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन तब भी यह दुकान सुबह से सुबह के चार बजे तक खुली रहती है। हैरत की बात यह है कि शहर की सभी छोटी बड़ी दुकानें और होटले रात बारह बजे के अंदर बंद हो जातीं हैं, लेकिन यह दुकान न जाने क्यों और किसके आर्शीवाद से रातभर खुली रहती है। लोगों ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में गोवा गुटखा पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन इस दुकान में खुलेआम बेची जाती हैं। जब गोवा गुटखा पर प्रतिबंध है तो इसके पास भारी पैमाने पर कहां से यह सब आता है। गौशिया मस्जिद व मदरसा और स्थानीय लोगों की पुलिस प्रशासन से मांग है कि यह फेमस पान हाउस रात के 11 बजे तक बंद होनी चाहिए। वहीं इस संबंध में फेमस पान हाउस के चालकों से पूछा गया कि रातभर क्यो और किसके अनुमति से खुली रहती है तो, उनका कहना था रात को काफी धंधा हो जाया करता है, पुलिस को ले देकर अच्छा खासा डबल मुनाफा कमा लेते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...