Skip to main content

मध्य प्रदेश में नशे के साम्राज्य पर महिला पुलिस अफसरों की सर्जिकल स्ट्राइक

नशे


मध्यप्रदेश। जिले के जिन थानों में पुरुष अफसरों की तैनाती के दौरान अपराधी और नशे के कारोबारी बेलगाम रहे, उन्हीं थानाें में महिला थानेदार अपना लोहा मनवा रही हैं। श्योपुर में सबसे बड़ी समस्या नशे का फैलता कारोबार है। महिला थानेदारों ने नशे के तस्करों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक" कर पहली बार जिले में अफीम की खेती पकड़ी। साथ ही भारी मात्रा में शराब, अफीम, गांजा व स्मैक पकड़कर तस्करों को जेल पहुंचाया। नशे के सामाज्य पर चोट कर रहीं यह महिला अफसर अभी प्रोबेशनरी (ट्रेनी) हैं।
अफीम की खेती पकड़ी
बरगवां की ट्रेनी थाना प्रभारी रसना राजावत पीएसआई ने सात मार्च को मदनपुर गांव में डेढ़ बीघा जमीन में अफीम की खेती पकड़ी। यह खेती करीब तीन महीने से हो रही थी। खेत से 1740 किलो अफीम के डोंडे जब्त हुए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.10 करोड़ रुपए आंकी गई है। अफीम की खेती के आरोप में मिट्ठू मारवाडी व शेखडिया भिलाला को गिरफ्तार किया गया। बरगवां क्षेत्र में अवैध शराब के 10 से ज्यादा केस बनाए हैं।
गांजा और शराब तस्करों को दबोचा
सेसईपुरा क्षेत्र में अवैध शराब से लेकर गांजे के तस्कर पांव पसार रहे हैं। यहां थाना प्रभारी रीना सोलंकी ने एक महीने में 50 लीटर से ज्यादा अवैध शराब पकड़ी है, लेकिन गांजा तस्करों में तब हडकंप मच गया, जब 16 मार्च की रात दो लाख रुपए कीमत के 10 किलो गांजे के साथ दतिया जिले के तस्कर आकाश पुत्र प्रहसाद को पकड़ा।
शराब तस्करों पर शिकंजा
ओछापुरा थाना प्रभारी ममता गुर्जर को थाने की कमान संभाले हुए एक साल से ज्यादा हो गया। उन्होंने भी अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा कार्रवाई शराब तस्करों और अवैध शराब दुकानों पर की है। तीन दिन पहले ममता व उनकी टीम ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान आधा किलो अफीम के साथ दो तस्करों को पकड़ा। यह अफीम जिले में खपाने के लिए भेजी गई थी।
स्मैक-गांजे पर काबू पाया
आवदा थाना क्षेत्र में आने वाले इलाकों में सबसे ज्यादा नशे का कारोबार होता है। यहां स्मैक व गांजे के बड़े तस्कर हैं। इस थाने में पूर्व में पदस्थ रहीं दीप्ति तोमर ने कई स्मैक तस्करों को जेल भेजा। डेढ़ महीने से ट्रेनी सब इंस्पेक्टर साधना शर्मा आवदा थाने की कमान संभाल रही है। उन्होंने 15 मार्च को शराब से भरी बोलेरो पकड़ी। सोंईकलां निवासी महावीर सुमन यह शराब कराहल क्षेत्र में खपाने जा रहा था, जहां शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है।
इनका कहना है
महिला सब इंस्पेक्टरों ने नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। जिले में अफीम, गांजे से लेकर शराब का कारोबार चोरी-छिपे होता है। महिला सब इंस्पेक्टरों ने बीते दिनों में अफीम के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई की है, जितनी पूरे ग्वालियर-चंबल में कभी किसी थाने ने एक बार में नहीं की।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...