Skip to main content

प्रोड्यूसर एकता कपूर का लंबे समय से पीछा करने वाले व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार




एकता कपूर

 मुंबई। टीवी जगत की मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर का पीछा करने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नाम सुधीर राजेंद्र सिंह बताया जा रहा है. जो की हरयाणा का रहने वाला है. साथ ही उम्र 32 साल बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी करीबन महीने भर से एकता कपूर का पीछा कर रहा था, जिससे परेशान आ कर एकता कपूर ने मुंबई पुलिस को शिकायत कर दी थी, जिसके बाद अब पुसिल ने उस शख्य को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शख्स हरियाणा का बताया जा रहा है. साथ ही बताया जा रहा है कि वो शख्स नौकरी पाने के लिए एकता कपूर से मिलना चाहता था.

आरोपी ने एकता कपूर से संपर्क करने की कईं कोशिशें की. लेकिन हर बार एकता के गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और उसे दूर रहने की चेतावनी दी. इसके बावजूद आरोपी ने एकता कपूर का पीछा करना नहीं छोड़ा. साथ ही पुलिस ने बताया कि 30 से ज्यादा बार ये शख्स एकता को मंदिर और जिम जाते हुए रोक चुका था. एकता कपूर के बार-बार नजरअंदाज करने के बाद भी वो लगातार उनका पीछा करता रहा.


हद तो तब हो गई जब आरोपी एकता कपूर का पीछा करता हुआ मंदिर तक पहुंच गया, जिसके एकता कपूर के सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोका और दोबारा ना दिखने की चेतावनी दी. लेकिन फिर भी वो शख्स मंदिर के बाहर उनका इंतजार करने लगा, जिसके बाद एकता ने पुलिस को इसकी सुचना दी. पुलिस के मुताबिक, सुधीर राजेंद्र सिंह ने अंधेरी वेस्ट के उसी जिम में मेंबरशिप ली है, जिसमें एकता कपूर जाती हैं.

बता दें कि शिकायत के बाद सोमवार रात उसे गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा शख्स पर धारा 354 (D) के तहत शिकायत दर्ज की गई है. सीसीटीवी और कुछ तकनीकी सबूतों की मदद से आरोपी को अंधेरी वेस्ट वीरा देसाई रोड से ढूंढ निकाला गया. मामले की जांच की जा रही है. साथ ही पुलिस ये भी जांच रही है कि सुधीर राजेंद्र सिंह को एकता कपूर के बारे में इतनी जानकारी मिली कैसे.

इसके अलावा एकता कपूर की बात करें तो एकता कपूर फिल्‍म अभिनेता जितेंद्र की बेटी हैं और अपने शो नागिन-3 की वजह से लोगों की चहेती बनी हुई हैं. नागिन 3 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और इसी लो​कप्रियता को देखते हुए शो के मेकर इस शो में कई बदलाव ला रहे हैं. जिसकी वजह से शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...