Skip to main content

पीएम मोदी ने ट्विटर पर बदला नाम, अब चौकीदार नरेन्द्र मोदी, अमित शाह समेत कई अन्य बीजेपी नेता भी बने चौकीदार




चौकीदार नरेंद्र मोदी और अमित शाह

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत कई नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ा है. ट्विटर पर पीएम मोदी का नया नाम- चौकीदार नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नया नाम - चौकीदार अमित शाह हो गया है. बता दें, शनिवार को ही पीएम मोदी ने 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन की शुरुआत की थी.

पीएम मोदी ने कहा था, 'हर देशवासी जो भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों से लड़ रहा है, वो एक चौकीदार है. भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है.

आज यानि रविवार को पीएम मोदी ने जैसे ही ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ा, उसके बाद बीजेपी के सभी नेताओं ने भी अपने ट्विटर पर नाम के आगे चौकीदार लिख लिया. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूनम महाजन, अमित मालवीय, केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी, मीनाक्षी लेखी, विजेंद्र गुप्ता, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनुराग ठाकुर समेत कई बीजेपी नेता अब ट्विटर पर चौकीदार बन गए हैं.

 बता दें, कांग्रेस नेताओं ने राफेल डील को लेकर 'चौकीदार चोर है' का नारा दिया था. यह नारा काफी फेमस हुआ था. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी हर रैली में इस नारे के जरिए पीएम मोदी पर हमला बोलते हैं. अब बीजेपी ने कांग्रेस के नारे को पलट दिया है.

बीजेपी ने 2014 में चायवाला कैंपेन चलाया था. तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव अभियान में खुद को चायवाला बताया था और जगह-जगह चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया था. 2017 के आखिर में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 'विकास पगला गया है' का नारा दिया था. इसके जवाब में बीजेपी ने बाकायदा एक वीडियो कैंपेन चलाया और 'मैं हूं विकास, मैं हूं गुजरात' नारा दिया.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...