Skip to main content

प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर ने पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का किया ऐलान



 
यूपी:चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार भीम आर्मी के मुखिया चन्द्रशेखर आजाद से अस्पताल में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। इस दौरान जहां प्रियंका गांधी ने चन्द्रशेखर की जमकर तारीफ की और कहा कि मुझे चन्द्रशेखर का संघर्ष पसंद है। यह अपने समाज के लिए और युवाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की अहंकारी योगी सरकार सवाल पूछने वाले युवाओं के परेशान कर रही है।
:

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जाने के बाद भीम आर्मी के मुखिया चन्द्रशेखर आजाद ने मोदी सरकार के खिलाफ एक बार फिर से हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी को यूपी से बाहर निकालकर ही दम लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन मजबूत होना चाहिए। गठबंधन ने कांग्रेस के लिए दो सीटें छो़ड़ी हैं तो एक सीट मेरे लिए भी छोड़ दें। उन्होंने गठबंधन पर खुशी जताते हुए कहा कि गठबंधन के नेताओं से वाराणसी से अपने लिए समर्थन भी मांगते हुए कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार न उतारें।
: भाजपा के गढ़ में लोकसभा प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने तैयार की विरोधियों के होश उड़ाने वाली रणनीति

चंद्रशेखर ने अपने बयान में कहा कि मैं बहुजनों के लिए आंदोलन चला रहा हूं। अपने समाज की राजनीति कर रहा हूं और यह मैं करता रहूंगा। मैं किसी चुनाव लड़ने या किसी पद की लालसा में ऐसा नहीं कर रहा हूं। मैं किसी से टिकट भी मांगने नहीं जा रहा। मैं तो यह चाहता हूं कि बहुजन समाज और दलित मजबूत हों। चंद्रशेखर ने कहा कि वह भाजपा को लोकसभा चुनाव 2019 में वापस नहीं आने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे जो हो जाए, हम पीएम मोदी को यूपी से जीतकर जाने नहीं देंगे। इसके लिए चाहे मुझे खुद उनके सामने वाराणसी से चुनावी मैदान में उतरना पड़े। उन्होंने विपक्षी दलों से गुजारिश करते हुए कहा कि भाजपा और मोदी को हराने के लिए सभी दलों को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं अब भी चाहता हूं कि गठबंधन मोदी के खिलाफ वाराणसी से मजबूत उम्मीदवार उतारे। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं खुद वहां से चुनाव लडूंगा।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...