Skip to main content

नवी मुंबई के अस्पताल में कभी डाॅक्टर नहीं, तो कभी विभाग ही बंद, मरीजों का इलाज अधर में





नवी मुंबई. नवी मुंबई महानगर पालिका अस्पताल का अजब-गजब कारनामे सामने आने लगे हैं। कभी मरीजों के साथ भेदभाव तो कभी दवा में हेराफेरी। सफाई कर्मियों का मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार भी चर्चा में आ चुका है। इन दिनों गर्भवती महिलाओं को यहां कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोपर खैरने में माता बाल रुग्णालय बंद होने से अब वाशी स्थित सार्वजनिक मनपा अस्पताल ही एक मात्र उम्मीद है, जबकि नेरुल व बेलापुर क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए नेरुल में शुरू किए गए मनपा अस्पताल में प्रसूति विभाग अनियमित रूप से चल रहा है। महिलाओं को वाशी या फिर नेरुल के डी.वाय.पाटिल अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है।

नवी मुंबई महानगर पालिका ने करोड़ों रुपए खर्च करके नेरुल और एरोली में माता बाल रुग्णालय नाम से सार्वजनिक अस्पताल तैयार किया था। अस्पताल की इमारत बनकर खड़ी होने के बाद अधिकारी, डॉक्टर व कर्मचारी नहीं होने के कारण लगभग एक महीने तक अस्पताल को बंद रखा गया। नेरुल में तैयार किए गए मांसाहेब मीनाताई ठाकरे सार्वजनिक अस्पताल के प्रसूति विभाग में महिला विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से प्रसूति गृह का कामकाज बंद रखा गया था, जिससे उक्त क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को वाशी या डी.वाय.पाटिल अस्पताल जाना पड़ता था।
आखिरकार कुछ दिन बाद प्रसूति विभाग में दो महिला डॉक्टर की नियुक्ति की गई, उसके बाद उक्त विभाग का कामकाज शुरू हुआ। जबकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि मनपा आयुक्त ने डॉक्टरों को मिलने वाले मानधन को 59 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपए कर दिया है। बावजूद नेरुल सार्वजनिक अस्पताल में प्रसूति विभाग की दशा जस का तस ही है, क्योंकि अभी भी अस्पताल कभी बंद तो कभी शुरू रहता है, अगर गर्भवती महिलाएं वहां पहुंचती हैं तो कभी यह कहकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है कि डॉक्टर नहीं है तो कभी प्रसूति विभाग बंद होने की बात कहकर महिलाओं को वापस कर दिया जाता है। कोपर खैरने सेक्टर-22 में मनपा की माता बाल रुग्णालय वर्षों पहले बंद कर दिया गया, यह अस्पताल बंद होने के बाद गर्भवती महिलाओं को वाशी जाना पड़ता है। इस परिक्षेत्र में रहने वालों के लिए एक मात्र सार्वजनिक अस्पताल वाशी का है जहां मरीजों की संख्या इतनी अधिक रहती है कि ज्यादातर महिलाओं को यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि बेड उपलब्ध नहीं है।

नेरुल परिसर में माता बाल रुग्णालय जिस उद्देश्य से शुरू किया गया था और स्थानीय महिलाओं ने अस्पताल शुरू होने पर जो खुशी जाहिर की थी आज उनकी खुशियों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। प्रसव विभाग को दिन-रात पूरी क्षमता के साथ शुरू करने के लिए छह स्त्रीरोग विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है। लेकिन यहां सिर्फ चार स्त्रीरोग विशेषज्ञ नियुक्त किए गए हैं। परंतु दो डॉक्टरों के भरोसे 24 घंटे इस विभाग को जारी रखना संभव नही है। यह प्रसूति विभाग ज्यादातर बंद ही रहता है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...