Skip to main content

गोवा के मुख्यमंत्री व दो उप मुख्यमंत्रियों ने लिया आधी रात को शपथ, प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा के मुख्यमंत्री की कुर्सी




गोवा। गोवा राजभवन में रात 2 बजे आयोजित समारोह में प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने प्रमोद सावंत को मुख्यमंत्री और सुदिन धवलिकर व विजय सरदेसाई को उप मुख्यमंत्री पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. छोटे से राज्य गोवा में मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्री के अलावा 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ समारोह से पहले प्रमोद सावंत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे निभाने की मेरी पूरी कोशिश रहेगी. मैं जो भी कुछ हूं मनोहर पर्रिकर की वजह से ही हूं. उन्होंने ही मुझे राजनीति में लाया और उन्हीं के बदौलत मैं गोवा विधानसभा का स्पीकर बना.

गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर के बेहद करीबी हैं. प्रमोद सावंत के नाम को लेकर हालांकि सहयोगी दलों ने जबर्दस्त सौदेबाजी की. इसका नतीजा रहा कि बीजेपी की सहयोगी पार्टियों महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के नेता सुदीन धवलिकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई उपमुख्यमंत्री बनाए गए. हालांकि इससे पहले दिन भर सियासी ड्रामा होता रहा. एक तरफ मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार हो रहा था तो दूसरी तरफ कुर्सी को लेकर उठापटक चलती रही. कांग्रेस ने मनोहर पर्रिकर के निधन से पहले और मृत्यु की खबर आते ही राज्य में सरकार बनाने का दावा ठोक दिया था. कांग्रेस का तर्क था कि बीजेपी को छोटी पार्टियों ने इसी शर्त पर समर्थन दिया था कि मनोहर पर्रिकर सीएम बनें. अब वे नहीं रहे इसलिए कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के आधार पर मौका मिलना चाहिए था.

चालीस सदस्यों की गोवा विधानसभा में अभी चार जगह खाली हैं. 36 विधायकों में बीजेपी के पास स्पीकर को मिला कर 12 विधायक हैं. उसे एमजीपी और जीएफपी के तीन-तीन विधायकों का समर्थन हासिल है. तीन निर्दलीय भी सरकार के साथ हैं. इन्हें मिला कर बीजेपी के पास 21 विधायक होते हैं जो बहुमत के आंकड़े से दो ज्यादा हैं. उधर, कांग्रेस के पास 14 विधायक हैं. उसके साथ एनसीपी का भी एक विधायक है.

पेशे से किसान और आर्युर्वेदिक डॉक्टर प्रमोद सावंत गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं. 45 वर्षीय डॉ. सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी बीजेपी की नेत्री हैं और साथ में शिक्षिका भी हैं. गोवा बीजेपी के नेता 45 साल के डॉ. प्रमोद सावंत का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था. सैंकलिम विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए डॉ. प्रमोद सावंत का पूरा नाम डॉ. प्रमोद पांडुरंग सावंत है. उनकी मां पद्मिनी सावंत और पिता पांडुरंग सावंत हैं. प्रमोद सावंत ने आयुर्वेदिक चिकित्सा में महाराष्ट्र के कोल्हापुर की गंगा एजुकेशन सोसायटी से ग्रेजुएशन किया था. इसके बाद उन्होंने सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएशन पुणे की तिलक महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी से किया.

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...