Skip to main content

महिला के जन-धन खाते में आए 3.10 लाख रुपए, सोचा पीएम मोदी ने भेजे है, कर्ज चुकाने और पति को बाइक दिलाने के बाद महिला के उडे होश




 एमपी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा तहसील के सिरसोना गांव की एक महिला ने थंब इंप्रेशन मशीन से 3.10 लाख रुपए निकाल लिए। महिला को लगा कि यह पैसे उसके खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के तहत आए हैं। महिला काफी खुश हो गई और उसने अपना सारा कर्जा चुका दिया और अपने पति सुरेंद्र कोली को एक बाइक खरीद कर दी और खुद के लिए भी गहने बनवा लिए। लेकिन जब बैंक का अमला पुलिस के साथ उनके घर पहुंचा और उन्हें सच्चाई बताई तो वह महिला सिर पकड़कर जमीन पर बैठ गई।

महिला ने रोते हुए कहा कि यह मैंने क्या कर डाला। महिला के पास से शेष बचे हुए 85 हजार रुपए बैंक अमला ले गया। शेष पैसे चुकाने के लिए महिला को थोड़ा समय दिया गया है। अगर महिला पैसे वापस नहीं करती है तो उस पर पुलिस कार्यवाही होगी।

दरअसल, इस गांव में एक दुकानदार अनिल नागर का खाता महिला के आधार कार्ड से लिंक हो गया और महिला को यह पता नहीं था। महिला ने कियोस्क सेंटर पर थंब इंप्रेशन मशीन से अलग अलग दिन 3.10 लाख रुपए निकाल लिए। इसके बाद दुकानदार ने अपने खाते से रकम निकलने की शिकायत बैंक शाखा में जाकर की। इसके बाद पता चला कि महिला का आधार दुकानदार के बैंक खाते से लिंक हो गया है। अधिकारियों ने पुलिस की मदद से 85 हजार रुपए तो चुका लिए हैं। लेकिन महिला से बाकी की रकम चुकाने के लिए उसे समय दिया गया है. पर महिला सारे पैसे खर्च कर चुकी है और वह पैसा लौटाने में असमर्थ है।

ट्रैक्टर बेचकर 3.50 लाख रुपए जमा करवाए थे बैंक में

अनिल नागर ने बताया कि उन्होंने 3.50 लाख रुपए ट्रैक्टर बेचकर अपने खाते में पैसे जमा करवाए। 27 फरवरी को छोटे भाई नरेंद्र को चेक देकर पैसे निकालने के लिए भेजा। तब भाई ने फोन करके बताया कि उसके खाते में पैसे नहीं है और जब उसने पासबुक में एंट्री करवाई तो उसके होश उड़ गए।

हमने सोचा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजे हैं रुपए
महिला ने बताया कि हमारा खाता जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर खुला था। हमें लगा कि पैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाले हैं।

मेरी बेटी की शादी 5 मई की है और मुझे पैसे चाहिए
व्यापारी अनिल नागर ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 5 मई की है और उसे बेटी की शादी के लिए पैसों की जरूरत है।

पैसे नहीं लौटाए तो हम करेंगे पुलिस कार्यवाही

आधार नंबर गलत लिंक होने से यह वारदात हुई है। हम पुलिस के साथ महिला के घर गए थे। महिला ने हमें 85 हजार रुपए लौटा दिए। अगर बाकी रकम महिला नहीं लौटाती तो हम पुलिस कार्यवाही करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...