Skip to main content

नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार जमानत अर्जी खारिज, नौ दिन की हिरासत में, अगली सुनवाई 29 को




लंदन/एजेंसी। 13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को बुधवार को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया। होलबोर्न मेट्रो स्टेशन से नीरव की गिरफ्तारी हुई। उसे वेस्टमिंस्टर न्यायालय में पेश किया गया। नीरव जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। उसे 9 दिन हिरासत में रहना होगा। अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। इसी अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एक अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई के अधिकारी अगले हफ्ते नीरव के प्रत्यर्पण से जुड़े कागजात लेकर लंदन रवाना होंगे। लंदन के अखबार टेलीग्राफ ने खुलासा किया था कि नीरव लंदन के वेस्ट एंड इलाके में 72 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में रह रहा है। इसके लिए हर महीने 15.5 लाख रुपए किराया चुका रहा है। वह हीरे का कारोबार भी कर रहा है। नीरव मोदी पर मेहुल चौकसी के साथ मिलकर 13700 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ मुंबई की विशेष न्यायालय में भी मामला चल रहा है।

पेंटिंग्स और कारों की होगी नीलामी

 लंदन में नीरव मोदी की गिरफ्तारी के बीच भारत में अब उसकी संपत्तियों को भी बेचा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई स्थित प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय को इसकी इजाजत दे दी है। न्यायालय ने नीरव की पत्नी अमी मोदी के खिलाफ भी गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। ईडी सूत्रों ने बताया कि न्यायालय ने 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की 173 मंहगी पेंटिंग्स और 11 लग्जरी कारों को बेचने की मंजूरी दी है। नीलामी के जरिए इन संपत्तियों को बेचा जाएगा। नीरव ने अपने मामा मेहुल चौकसी के साथ मिलकर यह घोटाला किया था। नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी जांच के घेरे में हैं। अब तक दोनों की 4,765 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

क्या है पीएनबी घोटाला मामला

11,400 हजार करोड़ का पीएनबी घोटाला देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला है। नीरव मोदी इसका मुख्य आरोपी है। इसमें नीरव के मामा मेहुल चौकसी भी शामिल हैं। 7 साल तक पीएनबी घोटाला चलता रहा, लेकिन आरबीआई और वित्त मंत्रालय को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घोटाले में बैंक के कई कर्मचारी भी शामिल थे जिनपर कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले में लेटर ऑफ अंडरटेकिंग यानी एलओयू शामिल है। यह एक तरह की गारंटी होती है, जिसके आधार पर बैंक दूसरे बैंक खातेदार को पैसा मुहैया करा देते हैं। अब यदि खातेदार डिफॉल्ट कर जाता है तो एलओयू मुहैया कराने वाले बैंक की यह जिम्मेदारी होती है कि वह संबंधित बैंक को बकाए का भुगतान करे। नीरव के खिलाफ दर्ज चार्जशीट के मुताबिक, पीएनबी से फर्जी एलओयू के माध्यम से दुबई और हॉन्ग कॉन्ग स्थित शेल कंपनियों के खाते में नीरव मोदी को पैसा मिला।

1873 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच हो चुकी

प्रवर्तन निदेशालय प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएलएए) के तहत नीरव की 1,873.08 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर चुका है। नीरव और परिवार से जुड़ी 489.75 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त भी की जा चुकी है।

विस्फोट से उड़ाया गया था बंगला

नीरव मोदी के नवी मुंबई में अवैध रूप से समुद्र किनारे बने बंगले को पिछले दिनों विस्फोट से उड़ा दिया गया। 30,000 स्क्वॉयर फीट के इस बंगले की कीमत 25 करोड़ रुपये बताई गई है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...