Skip to main content

भारतीय पायलट अभिनंदन को कल रिहा करेगा पाकिस्तान: इमरान खान




इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद के विशेष सत्र के दौरान कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के बारे तमाम सबूतों वाला भारत से भेजा गया डॉजियर पाकिस्तान को मिल गया है।   इमरान खान के   संसद में ऐलान किया है कि वह शांति चाहते हैं और भारतीय पायलट को कल रिहा कर देंगे। इमरान खान ने कहा कि उनका देश न पहले जंग चाहता न अब ।  आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम आगे कोई लड़ाई नहीं चाहते हैं, और इसके लिए मैंने कल पीएम नरेंद्र मोदी से भी बात करने की कोशिश की। इमरान ने कहा कि शांति की हमारी इस कोशिश को पाक की कमजोरी न समझा जाए।

उन्होंने  कहा कि भारत के गिरफ्तार पायलट  को कल रिहा कर दिया जाएगा। बता दें कि संसद में इमरान ने पुलवामा या हवाई हमले पर ज्यादा बातचीत के बजाय कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए वहीं पुराना राग अलापा और कहा कि भारत के मीडिया को इस बारे में डिबेट करवानी चाहिए। इमरान ने कहा कि कश्मीर के लोग आजादी चाहते हैं इसलिए कश्मीर के स्थानीय लोग ही पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने पाकिस्तान हर मसला बातचीत से हल करना चाहते है।  इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत के गिरफ्तार पायलट के बारे में निर्णय अगले कुछ दिन में हो जाएगा। पाकिस्तानी विदेश मंत्री का कहना है कि अगर भारतीय पायलट को लौटाने से दोनों देशों में तनाव कम होता है तो वह इस पर विचार कर सकते हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मुहम्मद फैजल ने इस बात की पुष्ट‍ि की है कि पुलवामा हमले के बारे में डॉजियर गुरुवार को मिल चुका है। उन्होंने कहा कि अभी अधिकारियों ने इस डॉजियर का विश्लेषण नहीं किया है, और यदि पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं तो प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...