Skip to main content

कुम्भ में पीएम मोदी के स्नान पर घमासान




  यूपी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कुंभ में स्‍नान करने प्रयागराज पहुंचे। वहां उन्‍होंने संगम घाट पर पूजा-अर्चना भी की। इसके अलावा उन्‍होंने कुंभ में स्‍नान भी किया जिसका वीडियो खुद उन्‍होंने ट्वीट कर साझा किया। उन्‍होंने ट्वीट में लिखा, ‘कुंभ में स्‍नान करने का सौभाग्‍य मिला। 130 करोड़ भारतीयों के कल्‍याण के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुंभ स्नान पर विपक्षियों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुंभ दौरे और संगम में स्नान पर ट्वीट कर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट कर पूछा है कि चुनाव के समय संगम में स्नान करने से बीजेपी के वादाखिलाफी के पाप धुल जाएंगे क्या ?

वहीं कांग्रेस ने भी स्नान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया गया था कि पीएम मोदी ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और देश से आतंकवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि हिंदू धर्म में काले कपड़े पहनकर तो तांत्रिक क्रिया की जाती है।

कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा है ‘धर्म और अधर्म का फ़र्क़’ और दो फोटो जारी की है। पहली फोटो जवाहरलाल नेहरू की है, जिसे जारी करते हुए लिखा है, सनातनी परंपरा के अनुसार सफ़ेद वस्त्र और जनेऊ पहनकर गंगा स्नान करते पंडित नेहरू। दूसरी पीएम मोदी की फोटो, जिसे लगाते हुए लिखा है कि शुभ, मंगल एवं धार्मिक कार्यों में वर्जित काला वस्त्र पहनकर गंगा स्नान करते मोदी जी। सुना है काले कपड़े पहनकर तांत्रिक क्रिया की जाती है।

इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी के कुम्भ दौरे के दौरान सफाईकर्मियों के पैर धोने पर कटाक्ष करते हुए मीडिया पर भी सवाल उठाए थे।

तीर्थपुरोहित प्रदीप पांडेय और दीपू मिश्र ने बताया कि स्नान से पहले पीएम का गंगाजल से आचमन कर शुद्धिकरण करवाया गया। इसके बाद उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। पीएम ने काला कुर्ता और पायजामा पहनकर संगम स्नान किया।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...