Skip to main content

वायुसेना के सफल आॅप्रेशन पर ओवैसी ने दी बधाई, कहा-हम सरकार के साथ हैं




हैदराबाद। भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान और POK में बमबारी कर आतंकी ठिकाने नष्ट किए जाने पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सेना को बधाई है और कहा पूरा मुल्क उनके साथ है. ओवैसी ने कहा ये कार्रवाई 10-12 दिन पहले ही हो जानी चाहिए. ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकियों को करारा जबाब दिया गया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इस मामले पर पूरी तरह हुकूमत के साथ हैं और हमें आपकी सेना पर पूरा भरोसा है. अगर पाकिस्तान कोई रिएक्शन देता है तो हमारी सेना उसका मुंहतोड़ जवाब देगी.

पूर्व में भी ओवैसी ने पाकिस्तानी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इमरान खान अपने चेहरे से ईमानदारी का मुखौटा उतारें. ओवैसी ने कहा कि ''पाकिस्तान को भारत के मुसलमानों की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत के मुसलमान यहां 1947 में जिन्ना के प्रस्ताव को ठुकराकर अपनी इच्छा से रह रहे हैं. देश की विविधता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी पाकिस्तान भारत के नागरिकों की एकता से जलता है. पाकिस्तान के मंत्रियों में से एक ने कहा था कि भारत के मंदिरों में प्रार्थना की घंटियों का बजना बंद कर देंगे. लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं वे भारत को नहीं जानते. मुस्लिम यहां रह रहे हैं, मस्जिद में अजान हो रहे हैं और मंदिरों में घंटियां बज रही हैं. यह हमारे देश की खूबसूरती हैं.''

ओवैसी ने पुलवामा हमले पर कहा कि इस हमले से पाकिस्तान का सीधा संबंध है. यह आतंकी हमला पाकिस्तानी सरकार, आईएसआई और पाकिस्तान की सेना ने योजना बनाकर करवाई है. मैं उस संगठन को बताना चाहता हूं जिसने हमारे 40 जवानों को मार डाला और अपनी जिम्मेदारी ली, तुम जैश-ए-मोहम्मद नहीं हो बल्कि तुम जैश-ए-शायातीन हो. मोहम्मद का एक भी सैनिक किसी की हत्या नहीं करता, वह मानवता के प्रति दयालु होता है. तुम जैश-ए-शायातीन, जैश-ए-इबलीस हो. इसके बाद उन्होंने कहा ''मजूद अजहर तुम मौलाना नहीं हो, तुम शैतान के शिष्य हो, यह लश्कर-ए-तैयबा नहीं है, यह लश्कर-ए-शायातीन है.''

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...