Skip to main content

नवी मुंबई मेट्रो विस्तारित प्रोजेक्ट को मंजूरी




नवी मुंबई। नवी मुंबई मेट्रो परियोजना के मार्ग 2 और 3 के विस्तारित प्रोजेक्ट रिपोर्ट(डीपीआर) को सिडको संचालक मंडल ने मंजूरी दे दी है। आगामी दिनों में मेट्रो मार्ग 4 की मंजूरी के बाद विकास का नियोजन किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के 5840 करोड़ के कुल खर्च का 20-20 फीसदी केन्द्र और राज्य सरकार देंगी जबकि 60 फीसदी खर्च सिडको वहन करने वाली है. इसमें एमआईडीसी की भागीदारी हो सकती है। नवी मुंबई के नोड को एक दूसरे से जोड़ने और नागरिकों को शहर में आंतरिक प्रवास को तेज और सुखद बनाने के लिए ही सिडको ने उन्नत रेलवे का काम शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार नवी मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट के कुल 4 मार्गों में से मार्ग क्रमांक-1 बेलापुर से पेंधर 11 किमी. के रुट का विकास कार्य सम्पूर्णता की ओर है जबकि खांदेश्वर से तलोजा एमआईडीसी के बीच 7.12 किमी., मार्ग क्र.-3 पेंधर से तलोजा एमआईडीसी 3.87 किमी. के साथ ही मार्ग क्र.4 जो खांदेश्वर से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक 4.17 किमी. रुट विकास के लिए राइट कंपनी द्वारा डीपीआर तैयार किया जा रहा है।

बता दें कि उपरोक्त मेट्रो मार्गों के विकास के दौरान नवी मुंबई की बढ़ती आबादी, निर्माण होने वाले रोजगारों की संख्या और उसकी जरूरतों को देखते हुए उसे नवी मुंबई एयरपोर्ट से जोड़ा गया है।

डीपीआर में मेट्रो मार्गों के विकास में होने वाला खर्च, कार्यान्वयन व देखभाल खर्च, वित्तीय सहायता विकल्प, मेट्रो मार्ग की लंबाई, स्टेशनों की संख्या समेत तमाम तकनीकी पहलुओं का समावेश है.इसमें मेट्रो मार्ग क्रमांक 2 पर 2820.20 करोड़, मार्ग क्र.3 पर 1750.14 करोड़ जबकि मार्ग क्रमांक 4 पर 1270.17 करोड़ का खर्च अपेक्षित है। इसके क्रियान्वयन के लिए विशेष संचालन कंपनी का गठन किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...