Skip to main content

जिंदा लोगों के डेथ सार्टिफिकेट बनाकर बीमें की राशि डकारने वाले, मुंंब्रा के दो डॉक्टर समेत पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार



डोंबिवली।  डोंबिवली में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसकी कल्पना केवल फिल्मो में ही की जा सकती है। जिसके नाम पर लाखो रुपए का बीमा है, उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना लिया गया और बीमे के लाखों रुपये हड़प कर लिए गए। बीमा कंपनीयों को करोड़ो रुपए का चूना लगाने वाले मुंब्रा के
दो डॉक्टर समेत छह लोगो को डोंबिवली के क्राईम ब्रांच ने हिरासत में लिए है।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो आरोपी पेशे से चिकित्साक भी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए मुंंब्रा के
दो चिकित्सक ही फर्जी डेथ सर्टीफिकेट बनाया करते थे। पुलिस का मानना है कि इतने बड़े अपराध के पीछे केवल यही लोग नहीं हो सकते, इसलिए पकड़े गए लोगो से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। डोंबिवली के पास एक चाचा ने भी अपने जिन्दा भतीजे  के जीवन बिमा का पैसा निकालने का प्रयास किया। जिसके लिए उन्होनें भतीजे का नकली डेथ सर्टीफिकेट बनवाया। चंद्रशेखर शिंदे ने केवल भतीजे का ही नही, बल्की साथ में उनकी पत्नी बेटा, बहू सभी के नाम के नकली डेथ सर्टीफिकेट बनवा लिए थे और सभी के बीमा के पैसे लेने के लिए क्लेम कर दिया था। कुल मिलाकर 81 लाख रुपए का बीमा था। चंद्रशेखर और उसके साथियों के द्वारा पहले 55 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया गया। किन्तु बीमा के पैसे निकालने का मेसेज मोबाइल पर आते ही चंद्रकांत का भतीजा व्यंकटेश शिंदे पुलीस स्टेशन जा पहुंचा। डोंबिवली क्राईम ब्रान्च के सहायक पोलीस इन्सपेक्टर संतोष शेवाडे ने वारदात की जानकारी देते हुए कहा है कि इन लोगो ने अब तक 13 लोगो के नकली डेथ सर्टीफिकेट निकाले हैं। उन्होंने बताया है कि इन सभी लोगों के बीमा के पैसे लूटने का प्लान इन लोगो ने बनाया था। मुंब्रा क्षेत्र में प्रैक्टिस करने वाले दो डॉक्टर इमरान सिद्दीकी, डॉक्टर अब्दुल सिद्दीकी के अलावा कब्रिस्तान में काम करने वाले लोग इसमें शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी चंद्रशेखर है जिसने लूट की पुरी योजना बनाई थी। उसके साथ कब्रिस्तान में काम करने वाले तेजपास मेहरोल, मुंंब्रा के डॉक्टर इमरान सिध्दीकी, डॉक्टर अब्दुल सिद्दीकी, एवं चंद्रशेखर का बेटा नारायण और बहू लक्ष्मी समेत छह लोगों को पुलीस ने हिरासत में ले लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...