Skip to main content

सरकारी जमीन सर्वे नम्बर (211 ब) पर कब्जा कर बनाए गए अवैध गालों पर, मनप ने तोडू कार्रवाई कर अवैध कब्जेदारों के मनसुबों पर फेरा पानी



 डायघर। ठाणे मनपा दिवा प्रभाग समिति के अंतर्गत डायघर परिसर शिलफाटा नाका के निकट स्थित सर्वे नम्बर (211 ब)
की सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर बनाये गये
दो अवैध गाले पर दिवा- मुंब्रा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त महादेव जगताप ने तोडू कार्रवाई कर जमीन दोज कर दिया है। मनपा द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इसके पूर्व इसी जगह पर चार दुकानें बनाई गई थी।, जिस पर मनपा ने पीछले साल 11 सितंबर 2018 को कार्रवाई कर जमीन दोज
कर दिया गया था। उसके कुछ दिनों बाद फिर उसी जगह पर दो गाले बनाए गए थे। उस पर भी मनपा ने जेसीबी मशीन से जमीन दोज
कर दिया था। लेकिन अभी हाल ही मे फिर दो अवैध गाले बनाकर सरकारी जमीन को कब्जा करने की कोशिश की गई थी। जिस पर दिवा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त महादेव जगताप ने अपने दलबल के साथ जाकर जेशीबी मशीन से जमीन दोज
कर दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सरकारी जमीन पर कुछ आस्माजिक लोगों की नजर है। यह लोग इस सरकारी जगह पर बार-बार कब्जा करके दुकान और गोडाउन बना कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। लेकिन मनपा अधिकारी महादेव जगताप और उनकी अतिक्रमण तोडू दस्ता तत्पर्ता दिखाते हुए कार्रवाई कर उनके मनसुबो पर पानी फेरने का काम कर रहें हैं। लोगों ने बताया कि अवैध कब्जेदार बार-बार दुकान, गोडाउन बना कर कब्जा जमा लेते है। मनपा भी बार-बार तोडू कार्रवाई कर इस सरकारी जमीन को खाली करा लेती है। लेकिन मनपा प्रशासन की नजर जैसे ही चुकती है, वैसे ही दूसरे आस्माजिक लोग फिर आकर इस सरकारी जमीन पर कब्जा जमा कर गाले और गोडाउन बना लेते हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि मनपा का तोडू दस्ता जैसे ही कार्रवाई करके चली जाती है, वैसे ही अवैध कब्जेदार लोहा पतरा सीधा करके फिर गाले बनाना शुरू कर देते हैं। इन अवैध कब्जेदारों पर जब तक आपाराधिक मामला दर्ज नहीं होता, तबतक उस जमीन को कब्जा करने की कोशिश जारी रहेंगी। वहीं मनपा सुत्रों के मुताबिक इस सरकारी जगह पर खुद मनपा अधिकारी महादेव जगताप की नजर है और उनके रहते हुए किसी अवैध कब्जेदार कि हिम्मत नहीं होगी कि वह इस जमीन पर दुकान और गोडाउन बना कर सरकारी जमीन पर कब्जा जमा ले।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...