Skip to main content

एआईआर ने ट्वीट की कादर खान की मौत की खबर, बेटे सरफराज खान ने बताया अफवाह





  मुंबई। बॉलीवुड में अपने अभिनय, संवाद और लेखन का लोहा मनवाने वाले अभिनेता कादर खान तबीयत खराब होने की वजह से कनाडा के अस्पताल में भर्ती हैं। 81 साल के कादर खान को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद वह कोमा में चले गए हैं। फिलहाल उन्हें बाइपेप वेंटीलेटर पर रखा गया। लेकिन रविवार (30 दिसंबर 2019) देर रात ऑल इंडिया रेडियो के एक ट्विट ने सभी को हैरान कर दिया। एआईआर के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से कादर खान के निधन की खबर दी गई।
एआईआर ने कादर खान की फोटो के साथ ट्विट किया कि, ‘सुप्रसिद्ध चरित्र अभिनेता, संवाद लेखक #कादर खान अब हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’ इस ट्विट के बाद फैंस कादर खान को श्रद्धांजलि देने लगे। बहुत से लोगों ने इस खबर को सही मान लिया था। यहां तक कि कई न्यूज वेबसाइट्स ने इस खबर को चलाया। इस खबर के तेजी से फैलने के बाद कादर खान के बेटे सरफराज सामने आए और खबर की सच्चाई के बारे में बताया। उन्होनें बताया कि ये सारी खबरें झूठी हैं, अफवाह हैं। उनके पिता अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।
सरफराज खान ने इससे पहले मीडिया को बताया था कि पीएसपी के कारण दिमाग से संचालित होने वाली गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। सांस लेने में तकलीफ होने कारण डॉक्टरों ने उन्हें बाइपेप वेंटीलेटर पर रखा है। इसी के साथ ही डॉक्टरों को उनमें निमोनिया के भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कादर खान पिछले कई दिनों से कनाडा में अपने बेटे के साथ रह रहे हैं।
बता दें कि 12 नवम्बर 1937 को अफगानिस्तान के काबुल में जन्मे अभिनेता कादर खान ने अपने 43 साल के फिल्मी सफर में 300 फिल्मों में काम किया और करीब 250 फिल्मों में डायलॉग लिखे। उन्होंने कई ऐसी फिल्मों के डायलॉग लिखें हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इनमें राजा नटवरलाल, नसीब, अमर अकबर एंथोनी,  हिम्मतवाला, कुली नं वन, मैं खिलाडी तू अनाड़ी, खून भरी मांग, कर्मा, सरफरोश और धर्मवीर जैसी सुपर हिट फिल्में शामिल हैं। कादर खान को साल 2013 में, फिल्मों में योगदान के लिए साहित्य शिरोमनी अवार्ड से नवाजा गया था। उनका मानना है कि अच्छा लेखक बनने के लिए जिंदगी में बहुत दुख से गुजरना जरूरी है। हालांकि उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि बीमार होने के बाद लोगों ने उनसे दूरी बना ली और काम देना बंद कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...