Skip to main content

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, नये साल में राहत के आसार नहीं




नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड ने अपना कहर बरपा रखा है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार और झारखंड के ज्यादातर इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां पारा शून्य से नीचे जा चुका है वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी न्यूनान 3.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। ऐसे में मौसम की मार से बचने के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों की व्यवस्था में लगे हुए हैं।
कश्मीर में डल झील का पानी जम गया है। पेड़ और पहाड़ बर्फ से लकदक हैं। लोग नदियों में नाव चलाने के लिए चप्पू से बर्फ को काट कर आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में 2000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों का न्यूनतम तापमान शून्य या उससे भी कम चला गया है। मसूरी, नई टिहरी और चकराता में तापमान शून्य डिग्री से नीचे है। चंपावत और बागेश्वर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी कड़ाके की ठंड है। हिसार और बठिंडा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया था।
उत्तर प्रदेश में पारा लुढ़क कर रात में 4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गरीबों के लिए तो ठंड काल बन कर खड़ी है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की वजह से बिहार के विभिन्न जिलों में शीत लहर बढ़ गई। पटना, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, रोहतास और भभुआ सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह रहा है।
झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सर्द हवा कहर बरपा सकती है। पलामू और प्रदेश के उत्तरी सीमावर्ती इलाकों में कुहासा और ठंड बढ़ने के आसार हैं। पूरा प्रदेश सर्द हवा और ठंड की गिरफ्त में है। अब उत्तर से आनेवाली ठंडी हवा की रफ्तार से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे आ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का पारा 5 डिग्री से भी नीचे खिसक गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पंजाब, हरियाणा में पिछले हफ्ते की अपेक्षा पारा और नीचे खिसक गया है।
फिलहाल मौसम में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में सामान्य जनजीवन के काम लगातार बाधित हो रहे हैं। कोहरे के चलते ट्रेनें और उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं। आज लगभग 70 से ज्यादा उड़ानें कोहरे के कारण प्रभावित हुई हैं। दो दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलम्ब से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों को रेलवे ने रद्द और रिशेड्यूल भी किया है।
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अभी और शीतलहर तथा कोहरा पड़ने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान दो डिग्री से भी नीचे जाने के आसार हैं। गुड़गांव में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री से भी नीचे जा चुका है। नोएडा में तड़के 4 बजे से लेकर 6 बजे तक कोहरा कम था लेकिन 7 बजे के बाद कोहरा घना हो गया। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कल का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से भी कम रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार पहली जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। दोपहर के समय लोगों को ठिठुरन से राहत मिल सकती है। स्काईमेट के अनुसार ठंड से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के लोगों को फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

आँनलाइन फार्मेसी के खिलाफ आज दवा दुकानदार हड़ताल पर

मुंब्रा। ई-कॉमर्स से दवा बिक्री होने के खिलाफ आज शुक्रवार को देशभर के दवा दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में दिल्ली में मौजूद 12 हजार से अधिक दवा विक्रेता शामिल होंगे। हालांकि, अस्पतालों में स्थित दवा दुकानों को हड़ताल से बाहर रखा गया है। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ दुकानदारों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की भी तैयारी की है। इस बारे में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआइओसीडी) के अध्यक्ष जेएस शिंदे ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने इंटरनेट के जरिये दवाओं की बिक्री यानी ई-फार्मेसी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम के खिलाफ 28 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल में देशभर के 7 लाख खुदरा व 1.5 लाख थोक दवा दुकानदार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इन साढ़े आठ लाख दुकानों से करीब 40 लाख स्टॉफ जुड़े हैं। इसके अलावा 1.5 से 2 करोड़ औषधि प्रतिनिधि भी हड़ताल में शामिल होंगे, क्योंकि ऑनलाइन फार्मेसी से इनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एआइओसीडी के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि सवाल मात्र व्...

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

जो मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ते उनके घरों को जला दिया जाय- बाबरी के पक्षकार

  यूपी। नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है। मस्जिद में नमाज पढऩा अधिक पुण्यदायी है। मस्जिद अल्लाह का घर है। पैगमबर मोहम्मद साहब ने भी बिना किसी मजबूरी के मस्जिदों के बाहर नमाज पढऩा पसंद नहीं फरमाया है। कुरान में तो यहां तक उल्लेख मिला कि मस्जिद में नमाज न पढऩे वाले के घरों में आग लगा दी जाय। सुप्रीम कोर्ट का इस मसले पर फैसला आने के बाद ऐसी एक नहीं अनेक टिप्पणियां मुस्लिम नेता कर रहे हैं। यह कहना अनुचित है कि नमाज के लिए मस्जिद आवश्यक नहीं है। न केवल मजहबी अकीदे की दृष्टि से बल्कि सुप्रीमकोर्ट के ताजा फैसले के संदर्भ में भी ऐसी दावेदारी बेदम है। नमाज से जुड़े फैसले पर मुस्लिम नेता बोले, नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है हेलाल कमेटी के संयोजत एवं बाबरी के पक्षकार खालिक अहमद खान का मानना है कि कोर्ट के ताजा फैसले की मीडिया एवं हिंदू पक्ष गलत व्याख्या कर रहा है। हकीकत तो यह है कि कोर्ट का ताजा फैसला उस बुनियाद को मजबूत करने वाला है, जिस बुनियाद पर मुस्लिम बाबरी की लड़ाई लड़ रहे हैं। बकौल खालिक कोर्ट के ताजा फैसले से यह स्पष्ट हुआ है कि जन्मभूमि विवाद की सुनवाई धार्मिक भावना के आधार पर न...