Skip to main content

लोकसभा में तीन तलाक बिल पास, राज्यसभा में रोककर कांग्रेस करेगी हैट्रिक..!




 दिल्ली। गुरुवार को लोकसभा में तीन तलाक बिल पास हो गया। समाज में व्याप्त किसी भी कुरीतियों को खत्म करने के लिए सभी लोगों को सामने आना चाहिए। कोई कुप्रथा या कुरीति अगर धर्म या परंपरा के नाम पर चल रही हो, जो लोगों के जीवन पर कुप्रभाव डाल रही हो तो उसे समाप्त करना हम सबका दायित्व है। देश ने बहुत ही समझदारी से सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों का अंत किया।
मुस्लिमों में तीन तलाक की प्रथा ‘तलाक ए बिद्दत’ ऐसी ही कुप्रथा है जिसका शिकार महिलाएं हैं। धर्म के नाम पर जारी तीन तलाक प्रथा मुस्लिम महिलाओं पर आजीवन तलवार की तरह लटकती रहती है। सरकार ने तीसरी बार तीन तलाक बिल लोकसभा में पेश किया है। इससे पहले यह बिल दो बार सदन के पटल पर रखा गया, लेकिन कांग्रेस के असहयोग के चलते पास नहीं हो सका।
देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2017 में एक बार में तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) की 1400 साल पुरानी प्रथा को असंवैधानिक करार दिया था और सरकार से कानून बनाने को कहा था। सरकार ने दिसंबर 2017 में लोकसभा से मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक पारित कराया, लेकिन राज्यसभा में बिल अटक गया।
2018 में अगस्त में भी यह विधेयक फिर लोकसभा से पारित हुआ लेकिन राज्यसभा में अटक गया। दोनों ही बार कांग्रेस ने अपनी राजनीति के चलते राज्यसभा में इस बिल को अटकाया। इसके बाद सरकार को शीर्ष अदालत के आदेश की पालना के लिए सितंबर में अध्यादेश लेकर आना पड़ा। चूंकि अध्यादेश की अवधि छह माह की होती है और इस अवधि में अगर संसद का सत्र आहूत हो तो इसे बिल लाकर पास कराना होता है।
सरकार कांग्रेस समेत सभी विपक्ष के संशोधन को ध्यान में रखते हुए संशोधित तीन तलाक बिल सदन में लेकर आई है, जिस पर बहस चल रही है। इस बहस के दौरान सदन में कांग्रेस का असहयोगात्मक चेहरा फिर से देश देख रहा है। कांग्रेस अगर चाहती तो 30 साल पहले इस बिल को पास करा सकती थी, जब उसके पास प्रचंड बहुमत था। लेकिन कांग्रेस हमेशा अल्पसंख्यकों की तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है, इसलिए मुस्लिमों में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर उसका ध्यान नहीं रहा है। प्रख्यात समाजवादी मधु दंडवते भी चाहते थे कि देश से तलाक ए बिद्दत प्रथा खत्म हो और उन्होंने संसद में खड़े होकर इसके खिलाफ कानून लाने की अपील की थी।
इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने कभी जहमत नहीं उठाई। अब जबकि संसद को फिर से इस बिल को पास कराने का अवसर आया है तो, संसद को मुस्लिम महिलाओं की व्यथा व पीड़ा को ध्यान में रखते हुए सभी सांसदों को इसको पास करना चाहिए। तलाक ए बिद्दत में हलाला प्रथा एक महिला के आत्मसम्मान को घायल करती है।
इस घिनौनी प्रथा के अंत के बारे में सबको सोचना चाहिए। निश्चित रूप से यह विधेयक किसी धर्म व मजहब के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह अमानवीयता के खिलाफ है, महिलाओं के शोषण के खिलाफ है। यह बिल कुरान व शरीया के खिलाफ भी नहीं है, ऐसा होता तो पाकिस्तान समेत 20 से अधिक इस्लामिक देश इस कुप्रथा को खत्म नहीं करते।
धर्म में भी अगर कोई गलत प्रथा चलित हो जाय, तो उसमें भी सुधार की गुजाइश होनी चाहिए। एक धर्मनिरपेक्ष देश होने के नाते भारत में सबके अधिकारों की सुरक्षा करना संविधान व संसद का दायित्व है। भारत में कोई भी धार्मिक कानून मान्य नहीं हो सकता।
तलाक ए बिद्दत से मुस्लिम महिलाओं को आजादी दिलाना जरूरी है, यही सरकार कर रही है, इसमें कांग्रेस समेत विपक्ष को भी सहयोग करना चाहिए। सामाजिक सुधार की दिशा में उठे किसी भी कदम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका स्वागत होना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...