Skip to main content

घाटकोपर में दुर्घटनाग्रस्त विमान अवैध परीक्षण उड़ान पर था: रिपोर्ट




  मुंबई। घाटकोपर में दुर्घटनग्रस्त विमान "अवैध रूप से परीक्षण उड़ान’’ पर था। इस साल की शुरुआत में हुई इस विमान दुर्घटना में पांच लोग मारे गये थे। इस परीक्षण के लिये नागर विमानन नियामक डीजीसीए की अनुमति नहीं ली गई थी। एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है।
साथ ही कहा गया है कि विमान को कबाड़ के रूप में खरीदा गया था और ट्रकों में टुकड़ों में लादकर इसे मुंबई लाया गया था। एक संसदीय समिति ने कहा कि विमान का पिछले साल जनवरी में गलत और अपारदर्शी तरीके से सात करोड़ का बीमा किया गया था। समिति की रिपोर्ट शुक्रवार को संसद के पटल पर रखी गई।
उल्लेखनीय है कि किंग एयर का सी-90 विमान 28 जून को मुंबई के घाटकोपर इलाके में परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में दो पायलट और दो इंजीनियर सवार थे। हादसे में पायलट और इंजीनियरों समेत एक राहगीर की मौत हुई हो गई थी।
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) इस हादसे की जांच कर रहा है और वह अपनी रिपोर्ट अगले साल की शुरुआत में दे सकता है। जांच समिति की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि हादसे की जांच में सामने आये तथ्य "हैरान" करने वाले हैं। उड़ान का परीक्षण अवैध रूप से और खराब मौसम में किया गया।
यह विमान यूवाई एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का है। उसने मरम्मत तथा विमान को उड़ाने लायक बनाने के लिये इंडेमर एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया था। यह विमान सिल्वर जुबली ट्रैवलर प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा गया था जिसने इसे उत्तर प्रदेश सरकार से 2014 में "कबाड़" के तौर पर खरीदा था।
समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि खरीदने के बाद इसके हिस्सों को ट्रकों में टुकड़ों-टुकड़ों में मुंबई लाया गया था। समिति ने मामले में कई गंभीर चिंताएं जताई है, जिसमें नागर विमानन नियामक डीजीसीए की मंजूरी के बिना ही विमान की परीक्षण उड़ान को आपराधिक लापरवाही माना गया है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

आँनलाइन फार्मेसी के खिलाफ आज दवा दुकानदार हड़ताल पर

मुंब्रा। ई-कॉमर्स से दवा बिक्री होने के खिलाफ आज शुक्रवार को देशभर के दवा दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में दिल्ली में मौजूद 12 हजार से अधिक दवा विक्रेता शामिल होंगे। हालांकि, अस्पतालों में स्थित दवा दुकानों को हड़ताल से बाहर रखा गया है। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ दुकानदारों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की भी तैयारी की है। इस बारे में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआइओसीडी) के अध्यक्ष जेएस शिंदे ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने इंटरनेट के जरिये दवाओं की बिक्री यानी ई-फार्मेसी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम के खिलाफ 28 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल में देशभर के 7 लाख खुदरा व 1.5 लाख थोक दवा दुकानदार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इन साढ़े आठ लाख दुकानों से करीब 40 लाख स्टॉफ जुड़े हैं। इसके अलावा 1.5 से 2 करोड़ औषधि प्रतिनिधि भी हड़ताल में शामिल होंगे, क्योंकि ऑनलाइन फार्मेसी से इनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एआइओसीडी के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि सवाल मात्र व्...