Skip to main content

मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन एक से लेकर 12 तक के सभी विजेताओं के बारे में




मुंबई। टीवी जगत का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस साल 2006 में शुरू हुई था और साल दर साल इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ती चली गई और अब तक इस शो के 12 सीजन टीवी पर दिखाए जा चुके हैं। अभी एक दिन पहले ही 105 दिन चलने के बिग बॉस 12 के विजेता की घोषणा की गई, जिसमें दिपीका कक्कड़ बिग बॉस 12 की विजेता घोषित हुई हैं।
तो चलिए आज आपको 2006 से शुरू हुए बिग बॉस सीजन 1 से लेकर 12 तक के सभी विजेताओं में बारे में बताते हैं।


1. साल 2006 में इस शो के पहले सीजन के विजेता, आशिकी फिल्म से मशहूर हुए राहुल रॉय बने थे।

2. साल 2008 में सीजन 2 के विजेता थे आशुतोष कौशिक। आशुतोष एमटीवी रोडीज सीजन 5 के विजेता भी रह चुके हैं।

3. बिग बॉस सीजन 3 के विजेता गुजरे जमाने के मसहूर एक्टर दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह बने थे। ये सीजन साल 2009 में आया था।

4. 2010 में बिग बॉस सीजन 4 की विजेता कसौटी जिंदगी की फेम टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी बनी थी।

5. साल 2011 में सीजन 5 की विजेता टीवी एक्ट्रेस जूही परमार बनी थी।

6. बिग बॉस सीजन 6 की विजेता उर्वशी ढोलकिया थी। उर्वशी मसहूर टीवी शो कसौटी जिंदगी की में कामोलिका का किरदार निभा चुकी हैं।

7. साल 2013 में गौहर खान बिग बॉस सीजन 7 की विजेता बनी थी। गौहर पूरे सीजन के दौरान अपने बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन से रोमांस के चलते सुर्खियों में थी।

8. सीजन 8 के विजेता बने थे गौतम गुलाटी। गौतम पूरे शो के दौरान जनता के फेवरेट कंटेस्टेंट थे।

9. साल 2015 में बिग बॉस सीजन 9 के विजेता थे प्रिंस नरूला। नरुला एमटीवी रोडिस एक्स-2 और एमटीवी स्प्लीट्सविल्ला सीजन 8 में प्रतिभागी के विजेता भी रह चुके हैं।

10. सीजन 10 के विजेता बने मानवीर गुर्जर। पहली बार बिग बॉस में कॉमनर आए थे और विजेता भी कॉमनर मानवीर गुर्जर बने।

11. साल 2017 में बिग बॉस सीजन 11 की विजेता टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे बनी थी। शिल्पा टीवी जगत की एक जानी-मानी अभिनेत्री है।

12. इस साल 2018 में बिग बॉस सीजन 12 की विजेता टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम रहीं

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

आँनलाइन फार्मेसी के खिलाफ आज दवा दुकानदार हड़ताल पर

मुंब्रा। ई-कॉमर्स से दवा बिक्री होने के खिलाफ आज शुक्रवार को देशभर के दवा दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में दिल्ली में मौजूद 12 हजार से अधिक दवा विक्रेता शामिल होंगे। हालांकि, अस्पतालों में स्थित दवा दुकानों को हड़ताल से बाहर रखा गया है। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ दुकानदारों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की भी तैयारी की है। इस बारे में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआइओसीडी) के अध्यक्ष जेएस शिंदे ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने इंटरनेट के जरिये दवाओं की बिक्री यानी ई-फार्मेसी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम के खिलाफ 28 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल में देशभर के 7 लाख खुदरा व 1.5 लाख थोक दवा दुकानदार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इन साढ़े आठ लाख दुकानों से करीब 40 लाख स्टॉफ जुड़े हैं। इसके अलावा 1.5 से 2 करोड़ औषधि प्रतिनिधि भी हड़ताल में शामिल होंगे, क्योंकि ऑनलाइन फार्मेसी से इनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एआइओसीडी के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि सवाल मात्र व्...