Skip to main content

मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन




मुंबई: ‘माई नेम इज लखन’ और ‘लाल दुपट्टा मलमल का’ जैसे कई सुपरहिट गानों से श्रोताओं के दिलों में जगह बनाने वाले जाने-माने गायक मोहम्मद अजीज का मंगलवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। उन्होंने अंतिम सांस मुंबई के नानावती अस्पताल में ली।
अजीज ने बॉलीवुड ही नहीं बंगाली और उड़यिा में भी अपनी रसीली आवाज की धाक जमायी। उनका जन्म दो जुलाई 1954 को पश्चिम बंगाल के अशोक नगर में हुआ। वह गायकी में 1982 में सक्रिय रहे और अंत तक अपनी कर्णप्रिय आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करते रहें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीज कोलकाता में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर मुंबई लौटे थे और हवाई अड्डे पर ही उनकी तबीयत खराब हो गयी। कार में बैठने के बाद अजीज ने ड्राइवर से अपनी तबीयत खराब होने के बारे में बताया । उन्हें नानावती अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उनकी जांच कर बताया कि अजीज को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अजीज ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के लिए कई गाने गाए जिनमें ‘मर्द’ पिक्चर का ‘‘ मर्द तांगेवाला’’ गाना गाया। उन्होंने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, कल्याणजी-आनंदजी के अलावा कई अन्य प्रमुख संगीतकारों के निर्देशन में गायकी के जलवे बिखेरे।गायकी के शुरुआती जीवन में अजीज कोलकाता के गालिब रेस्त्रं में गाया करते थे और फिर मुंबई की तरफ रुख किया। वह मोहम्मद रफी की गायकी के कायल थे। संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के निर्देशन में खुदगर्ज फिल्म का हिट गाना ‘आपके आ जाने से’ अजीज की ही आवाज का जादू था।
अजीज की बेटी साना अजीज ने कहा ‘‘ हमें करीब तीन बजे पता चला । वह कोलकाता से मुंबई आ रहे थे। यात्र के दौरान कोई न कोई उनके साथ रहता था । हमें फोन आया कि डेड की तबियत खराब है। उनकी हृदय की धमनी में रुकावट थी। वह हवाई अड्डे पर ही गिर पड़े।’’ गायक ने पिछले तीन दशकों के दौरान हिंदी, बंगाली और उड़यिा फिल्मों में गायकी के अलावा देश और विदेश में कई स्टेज शो भी किए। अजीज के गाये सैकड़ों गाने लोकप्रिय हुए जिनमें ‘लाल दुपट्टा मलमल का’, ‘माई नेम इज लखन’, तू कल चला जाएगा और ‘दिल ले गई तेरी बि¨दया’ आज भी अक्सर गुनगुनाये जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...