मुंबई। नामकरण की राजनीति में नई मांग उठी है। अब ठाणे महानगर से सटे शहर नवी मुंबई का नाम बदलकर छ्त्रपति शिवाजी नगर किये जाने की मांग की गई है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से उक्त मांग की।
उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से महाराष्ट्र को जाना जाता है और हमें छत्रपति शिवाजी महाराज पर गर्व है । ऐसे में नवी मुंबई शहर का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किया जाए। इसी तरह शिवाजी महाराज के जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली उनकी माता जीजाबाई के नाम पर ठाणे शहर का नाम किये जाने की मांग आजमी ने की।
आजमी ने कहा कि शिवाजी की विरासत को बढ़ाने में संभाजी महाराज ने अहम भूमिका निभाई थी।ऐसे में पुणे शहर का नाम संभाजी महाराज नगर किया जाए। आजमी ने मांग की कि जल्द से जल्द तीनों शहरों का नाम बदला जाए।
Comments
Post a Comment