Skip to main content

ई-नीलामी के विरोध में पांच थोक बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद




नवी मुंबई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा सभी बाजार समितियों के कार्यक्षेत्र को सिर्फ मार्केट परिसर तक सीमित करने और ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू करने के विरोध में थोक बाजार के सभी व्यापारियों और माथाडी मजदूरों ने अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की है। इस आंदोलन में आढ़तियों (व्यापारियों), माथाडी मजदूरों, मापाडी और मेहता मजदूरों सहित यूनियन से संबद्ध ट्रांसपोर्ट यूनिट भी शामिल हो रही हैं। बताया गया है कि बंद में करीब एक लाख लोग शामिल होंगे। इस घोषणा से समूचे मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में सब्जियों, फलों और अन्य खाद्य वस्तुओं की कमी होने का खतरा पैदा हो गया है।
पहले था एक दिन का बंद,
बता दें कि सभी थोक व्यापारियों और माथाडी यूनियन ने पहले मंगलवार को एकदिवसीय बंद की घोषणा की थी। इसके तहत मंगलवार की सुबह से ही वाशी के एपीएमसी स्थित सभी पांच थोक बाजार बंद रखे गए थे। मंगलवार को ही इन थोक बाजारों के व्यापारियों और माथाडी मजदूरों की एक बड़ी बैठक भी नवी मुंबई के एपीएमसी में रखी गई थी। इसी बैठक में बुधवार से अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की गई।
अध्यादेश का विरोध,
राज्य सरकार के 25 अक्टूबर के अध्यादेश के तहत अब सभी कृषि उपज वस्तुओं को थोक बाजारों के परिसर में ले जाने की जरूरत ही खत्म हो गई है। अब कोई भी किसान या कृषि उपजकर्ता थोक बाजारों के बाहर माल की खरीद-बिक्री कर सकता है। थोक बाजारों में बाजार समिति का सेस कर लगता है। इसलिए थोक बाजार के बाहर कृषि उपज की बिक्री करने से उनका यह पैसा बच जाएगा। राज्य सरकार के इस अध्यादेश से अब बाजार समिति के सभी व्यापारी सिर्फ ई-नीलामी ही कर सकेंगे। इससे मजदूरों और ट्रांसपोर्टरों सहित लगभग एक लाख बेरोजगार हो जाएंगे।
वाहनों को रोकेंगे,
माथाडी यूनियन के नेता नरेंद्र पाटील ने बताया कि उनके मजदूर और सभी व्यापारी साथी मिलकर मुंबई की सीमा के सभी टोल नाकों पर पहरा देंगे। वे सब्जी, फल, अनाज, और मसालों जैसी कृषि उपज ले जा रहे सभी वाहनों को मुंबई में प्रवेश नहीं करने देंगे।
नरेंद्र पाटील, महाराष्ट्र राज्य माथाडी, ट्रांसपोर्ट और जनरल कामगार यूनियनः जब तक सरकार माथाडी मजदूरों, सुरक्षा रक्षकों और थोक व्यापारियों की रोजी-रोटी के व्यवसाय और नौकरी को सुरक्षित नहीं करती, यह हड़ताल जारी रहेगी।
भीमजी शीवजी भानुशाली, 16 विभिन्न व्यापारी संगठनों (ग्रोमा) के मानद सचिवः शुगर, कलर व केमिकल मर्चेंट, गुड़, आटा, ड्रायफ्रूट, श्रीफल, कोमोडिटीज ब्रोकर्स और ट्रेडर्स सहित 16 अन्य व्यापारिक संगठन भी इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे।
मनोहर तोतलानी, थोक आलू-प्याज व्यापारीः सरकार के इस अध्यादेश से राज्य में हजारों थोक व्यापारियों का दिवाला निकल जाएगा और लाखों माथाडी मजदूर और हजारों ट्रांसपोर्टर बेरोजगार हो जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...