नवी मुंबई। रेलवे स्टेशन पर खुलेआम हुई लूट की वारदात प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके बाद बुधवार देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात नवी मुंबई के तुर्भे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 की है। यहां एक शख्स ठाणे स्टेशन जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था। इसी दौरान एक शख्स मुंह पर रुमाल बांधे वहां पहुंचा और चाकू की नोक पर उसके पर्स, मोबाइल, घड़ी और चेन लूट कर फरार हो गया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि मुंह पर रुमाल बांधे यह आरोपी अभिसेख पानसरे नामक प्रवासी से जोर जबरदस्ती कर उसका मोबाइल ,करीब 2500 रुपए की नगदी और कीमती घड़ी लेकर फरार हो जाता है। पानसरे की शिकायत के बाद काफी खोजबीन कर कैलाश रोयान नामक इस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Comments
Post a Comment