Skip to main content

सामूहिक विकास योजना की ठाणे में चार क्षेत्रों से शुरुआत




ठाणे। ठाणे शहर के राबोडी, कोपरी ,लोकमान्य नगर ,तथा किशन नगर क्षेत्र में स्थित झोपड़ी में रहने वाले अथवा चाल के घरों में जान हथेली पर रहने वालों के लिए ठाणे महानगर पालिका अब शीघ्र ही सामूहिक विकास योजना लागू करने जा रही है | इससे करीब एक लाख परिवारों को फायदा होगा | ठाणे मनपा के आयुक्त संजीव जैसवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों से विचार विर्मश कर दिसम्बर में होने वाले सर्वसाधारण सभा में इसे पेश करने के लिए मसौदा तैयार किया है।
गौर तलब है कि ,इसके पूर्व मनपा क्षेत्रों में 44 स्थानों में सामूहिक विकास योजना लागू करने का निर्णय लिया गया था | इसके बाद मनपा की महासभा में इसकी मंजूरी भी प्राप्त हो गई थी | परंतु भूमि पुत्रों के भारी आक्रोश तथा विरोध के कारण इसे प्रभावी नहीं किया जा सका था | अब मनपा प्रशासन द्वारा इसे दिसम्बर माह में इसे सिर्फ क्षेत्रों में प्रायोगिक स्तर पर शुरु किया जा रहा है | इस समूह विकास योजना से पुराने ठाणे शहर को संजीवनी मिलेगी ,ऐसा दावा किया जा रहा है। इस योजना के तहत लोकमान्य नगर में 14 से 16 हजार अवैध इमारतों में रहने वाले परिवारों का विकास होगा। यहां पर 61 हेक्टर भूमि पर 80 फीसदी से अधिक लोग अनधिकृत तरीके से रहते हैं।शहर विकास योजना के तहत।करीब पांच प्रतिशत जगह सुविधा भूखंड के लिए आरक्षित थी। जो अब बढ़कर 8 प्रतिशत हो गया है| रास्ते विकास के लिए 15 प्रतिशत विकास क्लस्टर दिया जायेगा | किशननगर में 160. 37 हेक्टर भूमि का विकास किया जायेगा | इसमें ठाणे शहर का नया प्रस्तावित रेलवे स्टेशन ,मेट्रो रेल ,साइकिल ट्रैक आदि बनाये जायेगें |
ठाणे शहर के पूर्वी भाग कोपरी में 51. 84 हेक्टर जमीन पर सामूहिक विकास योजना लागू किया जायेगा | कोपरी में 30 इमारतों को धोखादायक घोषित किया गया है | इनके विक्सित होने पर करीब 50 हजार परिवारों को इसका फायदा होगा | ठाणे के एनसीपी विधायक जीतेन्द्र आव्हाड एवं पार्षद नजीब मुल्ला ने इस योजना पर मनपा आयुक्त संजीव जैसवाल को बधाई देते हुए कहा है कि इसे जल्द से जल्द लागू किया जाये ,ताकि पुराने ठाणे शहर को विकसित किया जा सके |

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...