Skip to main content

मुंबई के रास्ते खाड़ी देशों में भेजी जा रही हैं डांस बार काम के लिए लड़कियां




सांकेतिक तस्‍वीर

मुंबई। मुंबई में डांस बार कई साल से बंद हैं, इसलिए अब एजेंट देश की लड़कियों को मुंबई के रास्ते खाड़ी देशों में भेज रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के हफ्ता निरोधक प्रकोष्ठ ने ऐसे तीन एजेंटों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी दिलीप सावंत ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की है। सीनियर इंस्पेक्टर अजय सावंत का कहना है कि एजेंटों को खाड़ी देशों के होटेल मालिकों से प्रति लड़की भेजने पर डेढ़ लाख रुपये मिलते थे।
एजेंट लड़कियों की फोटो वॉट्सऐप पर खाड़ी देशों में भेजते थे। जिन लड़कियों के फोटो को ओके किया जाता था, उनसे कहा जाता था कि विदेश में होटेल में नौकरी करने पर मोटी पगार मिलेगी। लड़की जब तैयार हो जाती थी, तब उसे कुछ रकम अडवांस में दी जाती थी। फिर उसका 3 महीने का टूरिस्ट वीजा बनवाया जाता था और फिर उसे वहां भेज दिया जाता था।
लड़कियों को वहां डांस बार में काम दिया जाता था। वहां उनके जरिए देह व्यापार भी चलता था। राजस्थान की एक लड़की जब इस ट्रैप में फंस गई, तब उसने अपने परिवार वालों को फोन किया। परिवार वालों ने जब उस एजेंट से संपर्क किया, जिसने उसे वहां भेजा था, तब एजेंट ने लड़की की वापसी के दो लाख रुपये मांगे। परिवार तैयार हो गया लेकिन इस बारे में मुंबई क्राइम ब्रांच को भी अलर्ट कर दिया गया। इसी में मोहम्मद कमाल शेख, टिकू दिनेश राज और फरीद उल हक नामक तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
इंस्पेक्टर सचिन कदम, अरविंद पवार और विश्वासराव पाटील की जांच में सामने आया कि फरीद के बहरीन में दो होटेल हैं। हर होटेल के लिए वह तीन महीने में 8-8 लड़कियां वहां बुलाता था और फिर तीन महीने बाद उन्हें वापस भेजकर 16 नई लड़कियां बुलाई जाती थीं। हर लड़की पर ये लोग वहां 15 लाख रुपये से ज्यादा कमाते थे, जबकि लड़की को सैलरी के नाम पर प्रति माह 50 हजार रुपये ही देते थे।
एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई में डांस बार में रुपये न्योछावर किए जाते हैं, जबकि दुबई या बहरीन में ग्राहक को होटल में लगी मशीन में कार्ड स्वाइप करना होता है। होटेल मालिक की वहां कोशिश होती है कि एक लड़की पर ग्राहकों द्वारा तीन माह में कम से कम 400 बार कार्ड स्वाइप किए जाएं। जांच में पता चला कि जिन लड़कियों को खाड़ी देशों में देह व्यापार के नाम पर भेजा जाता है, उनमें आगरा, लखनऊ, भरतपुर और अलवर की लड़कियां सबसे ज्यादा हैं।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...