Skip to main content

माँडल का मुंबई पुलिस के सामने हाई वाँल्टेज ड्रामा, ट्विटर पर बताया # मीटू मोमेंट





मुंबई। इंटरनेट पर मुंबई की एक मॉडल का विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में वह लिफ्ट में खड़ी पुलिस वालों को लौट जाने के लिए कहती है। इसी विडियो में लिफ्ट का वॉचमैन भी दिखाई देता है जिससे सारे विवाद की शुरुआत हुई। बताया जा रहा है विडियो में दिखाई देने वाली लड़की मॉडल के तौर पर काम करती है। बिल्डिंग की लॉबी में सिगरेट पीने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। लेकिन लड़की ने #MeToo के साथ ट्विटर पर मुंबई पुलिस और विडियो में मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विरोध में उतारे कपड़े!
ओशिवारा इलाके की एक रिहायशी इमारत में नशे में धुत एक लड़की ने पुलिस और सोसायटी के लोगों के सामने
हाई वॉल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए नशे की हालत में पुलिस के आगे कपड़े तक उतार दिए। हालांकि, लड़की ने ट्विटर पर बताया कि सभी लोग खड़े होकर विडियो बना रहे थे, कोई साथ नहीं दे रहा था इसलिए उसने कपड़े उतारकर अपनी तरह से घटना का विरोध किया।
सिगरेट बनी विवाद का कारण,
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 25 अक्टूबर को ये मॉडल लड़की ने शराब पीने के बाद नशे की हालत में ओशिवारा के पॉश इलाके में स्थित अपनी बिल्डिंग की लिफ्ट तक पहुंची। यहां हंगामा करते हुए बिल्डिंग की लॉबी में ही सिगरेट पीने की जिद पर अड़ गई। कथित तौर पर उसने वॉचमैन से सिगरेट मंगवाई। पुलिस के अनुसार वॉचमैन ने इसकी जानकारी तुरंत सोसाइटी के सेक्रटरी को दी। बताया जा रहा है कि वॉचमैन ने सिगरेट देने से इनकार कर दिया, तो लड़की ने हंगामा खड़ा कर दिया।
पुलिस को किया गया कॉल,
सोसाइटी के सेक्रटरी ने लड़की के हंगामे को देखते हुए 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। लेकिन पुलिस को देखते ही लड़की ने हाई वॉल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। लिफ्ट से अपने फ्लोर तक जाने लगी लेकिन पुलिस और वॉचमैन ने लिफ्ट को रोक लिया। लड़की से पुलिस स्टेशन चलने की बात करने लगे। विडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस के साथ कोई महिला कॉन्सटेबल नहीं थी। इस दौरान लड़की भी दूसरे दिन पुलिस स्टेशन में आने और अपने वकील को साथ लाने की बात कर रही थी।
ट्विटर पर निकाली ‘भड़ास’
जिस लड़की का विडियो वायरल हुआ है उसने घटना का पूरा ब्योरा अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है। अब इस मामले में न्याय की गुहार लगा रही है। लड़की ने बताया कि उसके साथ किसी शख्स ने हाथापाई की थी। इसके बाद पुलिस को लड़की ने ही बुलाया। पुलिस बिना महिला कॉन्स्टेबल के साथ आई इसलिए वो देर रात उनके साथ जाने से डर रही थी।
इस मामले में मुंबई पुलिस की ओर से ट्विटर पर ही ओशिवारा पुलिस के पुलिस निरीक्षण का नंबर शेयर करके लड़की को उससे बात करने का निर्देश दिया गया था। वहीं दोनों पक्ष से संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...