Skip to main content

आयोध्या: सुनवाई टलने से पक्षकारों में नाराजगी, संतों ने कहा, कानूनी प्रक्रिया से समाधान हो रहा है प्रभावित




 दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम जन्मभूमि
मामले की सुनवाई टाले जाने के बाद अयोध्या में हिंदू और मुस्लिम पक्षकार काफी नाराज दिखे।
एक ओर जहां दोनों ही समुदाय के लोगों ने कोर्ट से मामले का जल्द निपटारा कराने की मांग की, वहीं दूसरी ओर संत समाज और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने केंद्र पर अध्यादेश के जरिए मंदिर निर्माण का दबाव भी बनाया।
सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर सुनवाई टलने के बाद राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा, 'कानूनी प्रक्रिया से समाधान प्रभावित हो रहा है। जो समाधान होना चाहिए, वह कोर्ट नहीं कर पा रहा है। हिंदू समाज के लोगों की निगाह योगी और मोदी पर है, ऐसे में अब सरकार को चाहिए कि कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराया जाए।'
वहीं निर्वाणी अखाड़ा के महंत और पक्षकार महंत धर्मदास ने कहा, 'मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए कोर्ट को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा तारीखें केवल इलेक्शन को देखकर बढ़ाई जा रही हैं, इसी कारण कोर्ट ने किसी भी पक्ष को बिना सुने ही तारीख बढ़ाने का फैसला दे दिया।' वहीं दूसरी तरफ विवाद से जुड़े मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि 70 सालों से मामले को खींचा जा रहा है और इसी मंशा से पहले भी कई लंबी तारीखें दी जा चुकी हैं। हालांकि हाजी महबूब ने यह भी कहा कि उन्हें कोर्ट पर भरोसा है और यह उम्मीद है कि अदालत सबूतों के आधार पर ही अपना फैसला देगी।
'अदालत में ही हो रही है राजनीति'
बाबरी मस्जिद के पैरोकार हाजी महबूब ने कहा, सब लोग चाहते है कि फैसला जल्द से जल्द हो, लेकिन आज जिस तरह से जनवरी की डेट दी गई है इससे तो यही लगता है कि अब कोर्ट में भी पॉलिटिक्स हो रही है, और वह केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ही नही राष्ट्रपति भी बीजेपी के ही है, लेकिन चुनाव करीब है इसलिए मामले को टलवा कर पीएम देश की जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि हम तो विवाद का हल चाहते थे, लेकिन अदालत के कारण कोई निर्णय नहीं हो सका।
सुप्रीम कोर्ट ने दी जनवरी की तारीख,
इसके पहले सोमवार को कोर्ट में चीफ रंजन गोगोई जस्टिस की पीठ में दोनों पक्षकारों ने दलील थी कि नंवबर में सुनवाई शुरू हो जाए लेकिन चीफ जस्टिस ने कहा कि इस मामले को जनवरी के लिए पहले हफ्ते के लिए टाला जाता है। तभी यह तय होगा कि कौन सी पीठ मामले की सुनवाई करेगी और सुनवाई की तारीख क्या होगी। कोर्ट ने कहा कि पीठ जनवरी में तय करेगी कि सुनवाई जनवरी में हो कि फरवरी या मार्च में। जल्द सुनवाई की दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारी अपनी प्राथमिकता है, यह उचित पीठ तय करेगा कि सुनवाई कब से हो।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...