Skip to main content

कौसा आरजू प्लेस के सामने पान टपरी पर, रात के ढाई से तीन बजे तक बिकता है प्रतिबंधित गोवा गुटखा, युवाओं के मेला से आसपास इमारत के लोग परेशान



मुंब्रा: संवाददाता। कौसा तलाव पाली रोड आरजु प्लेस के सामने स्थित
पान टपरी पर देररात तक बीड़ी, तंबाखू यादि के अलावा प्रतिबंधित गोवा गुटखा बेचा जाता है,
जिससे आसपास के रहने वाले इमारत के लोग परेशान हो चुके है।
स्थानीय इमारत के लोगों ने बताया कि आरजु प्लेस नामक इमारत के सामने कौसा
जामा मस्जिद द्वारा किराए पर दी गई पान टपरी चालक रात के दो से ढाई बजे तक अपने टपरी पर बिडी तंबाखू यादि के अलावा प्रतिबंधित गोवा गुटखा बेचता है,
जिसके कारण रात के ढाई बजे तक युवाओं का रेला लगा रहता है।
जिसकी शिकायत मुंब्रा पुलिस से भी की गई लेकिन पुलिस ने ना जाने क्यों इस ओर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय इमारत के दर्जनों लोगों ने बताया कि परिसर की सभी पान बिडी की टपरियां बंद हो जाती है। लेकिन आरजु प्लेस के सामने जामा मस्जिद की जगह पर पान टपरी वाला रात के दो से ढाई बजे तक बीड़ी तंबाखू, के अलावा गोवा-गुटखा अन्य नशीले पदार्थ की बिक्री करते नजर आता है। जिसके कारण युवाओं का मेला लगा रहता है। उनके कारण परिसर के लोगों की नींद हराम हो गई है। लोगों ने यह भी बताया कि गोवा गुटखा पान टपरी वाला यूसुफ शेख खाखी पैंट पहनकर अपने आप को पुलिस आफिसर बताने के साथ ही परिसर के गरीब ठेला गाड़ी वालों को तरह तरह से धमकाते रहता है और उनसे हप्ता वसूली करता है, लेकिन उसके डर से कोई कुछ कह नहीं पाते। लोगों ने यह भी बताया कि यूसुफ शेख खुद पान बीड़ी तंबाखू यादि नशीली चीजों के अलावा गोवा गुटखा बेच सकता है, लेकिन परिसर के अन्य पान टपरी वाला गोवा गुटखा तो दूर की बात पान बीड़ी तंबाखू तक नहीं बेच सकते। क्योंकि आए दिन अपने मन माफिक कुछ पुलिस बुलाकर आसपास के टपरी चालकों पर गोवा गुटखा यादि बेचने का झूठा आरोप लगाकर परेशान करता है और पुलिस भी उसके झूठी बातों में आकर दुसरे टपरी चालकों को परेशान करने मे कोई कसर नहीं छोडंते। उन्हीं टपरियों के चालकों ने बताया कि वह खुद रात के दो से तीन बजे तक अपनी टपरी खोले रखता है और पुलिस उसे कुछ नहीं कहती और न हि उस पर कार्रवाई नहीं करती, लेकिन उसके बोलने पर रात के बारह बजने के पहले अन्य टपरियों के चालकों को गाली गलौज व डंडे के दम पर धमकाते हुए बंद कराने के साथ साढ़े बारह (12.50) सौ से अधिक का जुर्माना भी वसूल करते है। स्थानीय सुत्रों ने बताया कि आरजु प्लेस के सामने पान टपरी चालक यूसुफ शेख रशीद कंपाऊड मिर्जा कंप्लेक्स सी विग 404 में रहता है अगर उसके घर और टपरी पर एक साथ पुलिस कार्रवाई करे तो बड़े पैमाने पर गोवा गुटखा बरामद होगा। यूसुफ शेख को बड़े पैमाने पर गोवा गुटखा सफ्लाई करने वाले का नाम अफसर बताया जा रहा है और अफसर चांद नगर परिसर मे रहकर शहर में जिस मोटरसाइकल से बड़े पैमाने पर गोवा गुटखा सफ्लाई करता है उस बाइक का नम्बर (MHO-4-CC- 4584) एमएच-जीरो-4-सीसी- 4584 है और उसका मोबाइल नम्बर 7039106492 बताया जाता है। लोगों ने कहा कि जब हम जैसे लोगों के पास प्रतिबंधित गोवा गुटखा के सफ्लायर का नाम व बाईक और मोबाइल नम्बर है तो क्या यह नाम नम्बर पुलिस के पास नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...