Skip to main content

घूस मत दो, रिश्वत मत लो, घूसखोरी की शिकायत के लिए नई फोन सेवा शुरू




ठाणे। ठाणे जिला में स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार की ओर स नई पहल शुरू की गई है। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) की ओर से ठाणे जिले में संचालित होनेवाले सभी प्रशासकीय विभागों और राज्य सरकार के अधीन कार्यरत विभागों, सहकारी संस्थाओं एवं स्वायत्त संस्थाओं के साथ ही आम जनता से भ्रष्टाचार से लड़ने और रोकथाम करने में विभाग की मदद करने की अपील की गई है। ठाणे एसीबी की ओर से 'घूस मत दो, रिश्वत मत लो' की टैग लाइन से जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत सोमवार से हो गई है। विभाग की ओर से 1064 क्रमांक की नई हेल्पलाइन सेवा भी शुरू की गई है। ठाणे जिले में भ्रष्टाचाूलन के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की ओर से जनजागृति कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। ठाणे जिले में सोमवार 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक भ्रष्टाचार निमूर्लन के लिए दक्षता जनजागृति सप्ताह आयोजित किया गया है। इसके साथ ही एसीबी के अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी, अर्ध सरकारी और जिला व राज्य सरकारों के अधीन काम करनेवाले सरकारी विभाग के कर्मचारियों को भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में सक्रिय योगदान देने के लिए संबंधित कार्यालयों में शपथ दिलाई जाएगी।
एसीबी की ओर से बताया गया कि रिश्वतखोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विभाग की ओर से 1064 क्रमांक की नई हेल्पलाइन सेवा भी शुरू की गई है। भ्रष्टाचार निर्मूलन के लिए दक्षता जनजागृति सप्ताह के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जनजागृति सप्ताह के दौरान कार्यालयों में रोजाना नए संदेशों के साथ फलक लगाना अनिवार्य किया गया है। स्कूलों और कॉलेजों में भी भ्रष्टाचार को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा और भ्रष्टाचार से होनेवाले नुकसान और विकास की हानि के बारे में जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। फिल्म थियेटर्स, नाटकघरों और सार्वजनिक स्थानों पर भी भ्रष्टाचार विरोधी जनजागृति अिभयान से आम लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह जानकारी भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग के पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश पाटील ने दी।
एसीबी के प्रमुख पाटील ने कहा कि सोमवार से सभी अधिकारियों ने भ्रष्टाचार निर्मूलन के लिए शपथ लेकर कामकाज की शुरुआत की है। सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों में बैठक आयोजित कर घूसखोरी के संदर्भ में जानकारी हासिल की जाएगी। एसीबी की ओर से घूसखोरी रोकने के लिए किए गए उपायों, दोषी लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई, कानूनी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी मुहैया कराई जा रही है। गैर सरकारी संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ ही आम जनता को भी इस मुहिम में शामिल होने की अपील की गई है। उन्होने कहा कि नई हेल्पलाइन के साथ ही spacbthane@mahapolice.gov.in नाम से एक ईमेल एड्रेस भी बनाया गया है, जिस पर लोग घूसखोरी की शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। भ्रष्टाचार निर्मूलन के लिए दक्षता जनजागृति सप्ताह ठाणे जिले के साथ ही नवी मुंबई, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग समेत राज्य के कई जिलों में आय़ोजित

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...