Skip to main content

दोस्त की पार्टी से लौटने के बाद नाबालिग लड़की ने 23वें माले से लगाई छलांग




प्रतीकात्मक चित्र

मुंबई। एक 16 वर्षीय युवती ने मुंबई के ताड़देव स्थित इम्पीरियल ट्विन टावर के 23वें माले से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान प्रियंका कोठारी के रूप में हुई है। वह पेडर रोड में रहने वाले एक फ्रेंड के घर हुई पार्टी में शामिल होकर लौटी थी। उसी के कुछ घंटे बाद उसकी लाश बिल्डिंग में मिली। सीनियर इंस्पेक्टर संजय सुर्वे ने कहा कि हम इस फ्रेंड से पूछताछ करने वाले हैं।
पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या प्रियंका का उस पार्टी में इस फ्रेंड से या किसी और से झगड़ा हुआ, जिसकी वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस को लाश के पास से या घर पर कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है। जिस इम्पीरियल ट्विन टावर में प्रियंका ने खुदकुशी की, वह 60 माले की है। यह देश की सबसे ऊंची बिल्डिंगों में से एक है।
पुलिस के अनुसार, कक्ष दस की छात्रा प्रियंका शुक्रवार रात करीब पौने 12 बजे घर आई। युवती के घर तीन बाई काम करती हैं, जिनमें से एक ने दरवाजा खोला। बाई सोने चली गई और प्रियंका अपने कमरे चली गई। हालांकि घर में उसकी मां और उसका छह साल का भाई भी था, पर वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। उसके पिता जूलरी बिजनेस से जुड़े हुए हैं। वह शुक्रवार को मुंबई से बाहर गए हुए थे। बेटी की मौत की खबर सुनकर वह वापस मुंबई लौट आए।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जब बिल्डिंग का वॉचमैन रात में गश्त पर था, तब उसने लॉन में लड़की को गिरा पड़ा देखा। उसने बिल्डिंग के कुछ लोगों को बुलाया और फिर पुलिस को सूचना दी गई। लड़की को फौरन नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की की तस्वीर बिल्डिंग के लोगों को दिखाया गया, जिसके बाद प्रियंका की पहचान हुई। पता चला कि वह 23 वें माले पर रहती थी। पुलिस का कहना है कि घर की बालकनी में कोई भी ग्रिल लगी नहीं है। लड़की की लाश फ्लैट के ठीक नीचे नवें माले के लॉन में मिली। उसके नीचे के आठ माले तक पार्किंग के लिए जगह रिजर्व है। पुलिस बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। फ्लैट के अंदर भी एक जगह सीसीटीवी लगा हुआ है। चूंकि प्रियंका की मौत से परिवार पूरी तरह सदमे में है, इसलिए इस सीसीटीवी फुटेज को पुलिस बाद में देखेगी।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...