Skip to main content

केरल बाढ़ पीडितों के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा तेरह लाख का चेक, इत्तेहाद वेलफेयर ट्रस्ट, सुल्ताना वेलफेयर ट्रस्ट और संघर्ष संस्था की टीम लेकर पहुंची अन्य राहत सामाग्री



 मुंब्रा: मुंब्रा की इत्तेहाद वेलफेयर ट्रस्ट, सुल्ताना वेलफेयर ट्रस्ट और संघर्ष संस्था
द्वारा विधायक जितेंद्र आव्हाड़ के
सहयोग से 20 अगस्त से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए
लगाए गये रिलीफ कैंप में जमा राशि साउथ इंडियन बैंक का
*दो लाख* का चेक सुल्ताना वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से डीसीबी बैंक का
 *11 लाख* का चेक इत्तेहाद वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से, यानी टोटल (13) *तेरह लाख रूपये का चेक* संस्था के जिम्मेदार
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन को सौंप* दिया है, साथ ही संस्था की इस टीम ने *अन्य राहत सामाग्री* भी एक संस्था को सौंप दिया है। बताया जाता है कि *विधायक जितेंद्र आव्हाड़* के सहयोग से सोमवार बीस अगस्त से केरल पीड़ितों के लिए रीलीफ कैंप और शहर भर की
गलियों में गस्त कर के रिलीफ जमा किया गया, जिसमें *तेरह लाख रूपये कैस* और और अन्य राहत सामाग्री जमा किया। जिसे *इत्तेहाद वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन व एनसीपी के कलवा मुंब्रा विधानसभा अध्यक्ष शमीम खान* एवं *सुल्ताना वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन व नगरसेवक अशरफ पठान शानू* और *संघर्ष संस्था* की *अध्यक्षा श्रीमती रूत्ता आव्हाड* शुक्रवार को लेकर केरल पहुँच कर केरल के
*मुख्यमंत्री पी विजयन* को सौंप दिया,
साथ ही अन्य *राहत सामाग्री* को केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए काम करने वाली एक संस्था के हवाले कर दिया गया है। बताया जाता है कि मुंब्रा से केरल बाढ़ पीडितों के लिए कैस और अन्य राहत सामाग्री ले जाने वाली टीम को *मुख्यमंत्री पी विजयन से  ट्रांसपोर्ट मंत्री शसिनदरन* ने मुलाकात करवाई है।  
     बतादें *
शमीम खान दो लाख, शानू पठान दो लाख  *अदनान शेख एक लाख*, *नदीम शेख पचास हजार*, *एहतेशाम खान (पप्पू) पचास हजार* और  क्युम भाई ने 11 हजार रुपये की कैस राशि दी है। *रुत्ता आव्हाड़ मेडम* व
*शमीम खान*, और *शानू पठान*  के अलावा राहत सामग्री ले जाने वाली टीम के साथ *शोयब खान* भी है।
 वहीं *रुत्ता आव्हाड़ मेडम* और   *शमीम खान* एवं *शानू पठान* अथवा *शोयब खान* का कहना है कि केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जो चेक और राहत सामाग्री लेकर पहुँचे है, हम इस तरह की मुहिम आगे भी जारी रखेंगे, जब तक यहां के हालात सामान्य नहीं हो जाते। वहीं संस्था के जिम्मेदारों ने रिलीफ कैंप का किसी तरह का भी सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों और शहर वासियों का शुक्रिया अदा किया है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...