Skip to main content

लोकल ट्रेन के टिकट के लिए यात्रियों पर "बोझ", बुकिंग सेवक की दोगुनी होगी कमाई




सांकेतिक छवि

मुंब्रा। रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की बिक्री के लिए दस साल पहले जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवा (जेटीबीएस) नाम से एक योजना की शुरुआत की थी। जेटीबीसी स्कीम के तहत यात्री स्टेशन के बाहर भी एजेंट से टिकट खरीद सकता है, बदले में उसे प्रति यात्री 1 रुपया ज्यादा चुकाने होते थे। अब रेलवे ने जेटीबीएस एजेंटों की कमाई दोगुनी करने का फैसला किया है। यानी अब यात्री को प्रति यात्री एक टिकट पर 2 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। यदि मुब्रा स्टेशन से ठाणे स्टेशन तक जाने के लिए मूल टिकट की कीमत 5 रुपये हैं, तो जेटीबीएस से यह टिकट 7 रुपये में खरीदना पड़ेगा।
डिमांड में हैं जेटीबीएस,
मध्य रेलवे पर रोजाना औसतन 2.75 लाख लोकल ट्रेनों के टिकट बिकते हैं। मुंबई डिविजन में 350 टिकट एजेंट हैं। जेटीबीएस एजेंटों की वृद्धि के कारण अब बुकिंग खिड़कियां कम होने लगी हैं। रेलवे की ओर से भी मोबाइल टिकट और एटीवीएम को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह योजना मध्य रेलवे पर जितनी सफल है, पश्चिम रेलवे पर उतनी ही पिछड़ी हुई है। पश्चिम रेलवे के मुंबई डिविजन में केवल 35 जेटीबीएस एजेंट हैं, जो रोजाना औसतन 60 हजार टिकट बेचते हैं। सीजन टिकटों की बिक्री पर भी जेटीबीएस की कमाई बढ़ा दी गई है। अब प्रति सीजन टिकट 5 रुपये देने होंगे, जो पहले 1 रुपये हुआ करती थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम रेलवे पर अब जेटीबीएस को बढ़ावा दिया जाएगा इसलिए प्रति टिकट 2 रुपये की कमाई होने से उन्हें भी प्रोत्साहन मिलेगा।
रेलवे ने दी नियमों में छूट,
पहले जेटीबीएस बनने के लिए उम्मीदवार के पास फोन कनेक्शन होना जरूरी था। पर, अब इसकी कोई जरूरत नहीं। जेटीबीएस को बैंक गैरंटी और सिक्यॉरिटी डिपॉजिट अलग-अलग देने होते थे। अब 25 हजार का चेक या डिमांड ड्रॉफ्ट एक साथ देना होगा। पहले जेटीबीएस एजेंट की तीन सालों की परफॉर्मेंस देखने के बाद अगले तीन साल तक एक-एक साल का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जाता था, अब इस नियम को भी सरल करते हुए कम से कम तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का नियम लागू कर दिया गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार जेटीबीएस और अन्य वैकल्पिक टिकटों के बिक्री बढ़ाकर रेलवे धीरे-धीरे टिकट बुकिंग क्लर्कों की संख्या कम करना चाहती है।
पश्चिम रेलवे,
कुल एजेंट - 35
रोजाना औसतन टिकट बिक्री - 60.5 हजार
कुल बिक्री का प्रतिशत - 9 प्रतिशत
मध्य रेलवे,
कुल जेटीबीएस एजेंट - 325
रोजाना औसतन टिकट बिक्री - 2.75 लाख
कुल बिक्री का प्रतिशत - 17%

Comments

  1. ऋइसमे जानबूझकर ये नही बताया गया की जेटीबीएस को जगहका भाङा इलेक्ट्रिसिटी बील टेलिफोन बील प्रोफेशनल टॅक्स इन्कम टॅक्स गुमासता लायसनस फी मशिन्स मेन्टेनन्स नोकरका पगार प्रिंटरकी रीफील यह सब खर्च उठाना पढता है रेल्वे इसमे कुछभी नही देती ऊलटा बीना इनसेटिवह अङवहानस देना पङता है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...