Skip to main content

सरफिरे पति ने शक के चलते अपनी पत्नी का चेहरा खरोंच कर बिगाड़ दिया सुंदरता




राज रायकवार

मुंबई। हमारा समाज कहां जा रहा है, इसका एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को डर था कि उसकी खूबसूरत पत्नी पर उसके शहर के लोगों की गंदी नजर पड़ सकती है, इसलिए उसने पत्नी का चेहरा ही खरोंच कर उसकी सुंदरता ही बिगाड़ दिया। बताया गया कि यही व्यक्ति खुद मुंबई में दूसरों पर गंदी नजर रखता था। राज रायकवार नामक इस व्यक्ति पर मुंबई में रेप और मॉलेस्टेशन के दो मामले दर्ज हुए हैं।
मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, राज मध्य प्रदेश के जबलपुर का मूल निवासी है। वह बॉलिवुड में काम करता है, इसलिए वह मुंबई में रहता है, जबकि उसका परिवार जबलपुर में रहता है। उसकी करीब 12 साल पहले शादी हुई। उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी बहुत सुंदर है।
प्रताड़ना और दहेज का मामला दर्ज,
उसे डर था कि मुंबई में उसके रहने की वजह से जबलपुर में लोगों की उसकी खूबसूरत पत्नी पर गंदी नजर पड़ सकती है। इसीलिए उसने लोहे के उस स्टैंड, जिस पर मच्छर मारनेवाली क्वॉइल रखी जाती है, उससे पत्नी का मुंह एक दिन बुरी तरह खरोंच दिया। पत्नी ने उसके खिलाफ वहां प्रताड़ना और दहेज का मामला दर्ज करवाया हुआ है।
राज रायकवार को दो दिन पहले एक नए केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीनियर इंस्पेक्टर संजय सालुंके के अनुसार, हमने उस पर पॉक्सो ऐक्ट भी लगाया है। मामला मुंबई के सहार इलाके का है। राज जिस इलाके में रहता था, उसी इलाके में 9 साल की एक बच्ची का भी घर है। बच्ची बीमार थी और मां की गोद में थी। वह रो रही थी।
बच्ची के साथ गंदी हरकते करने की कोशिश,
राज ने उसे फ्रूटी दिलवाने के बहाने गोद में लिया और अपने घर ले गया। वहां वह जैसे ही बच्ची के साथ गंदी हरकते करने की कोशिश कर रहा था, उसे पकड़ लिया गया। जब उसकी पृष्ठभूमि पता की गई, तब जबलपुर का केस तो सामने आया ही, पता चला कि उसके खिलाफ गोरेगांव में भी मॉलेस्टेशन का केस दर्ज हुआ है।
डबल कमाई,
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी का कहना है कि राज रायकवार पेशे से ड्राइवर है। बॉलिवुड में जिन गाड़ियों में शूटिंग के लिए कैमरा लाया व ले जाया जाता है, वह उन गाड़ियों को ड्राइव करता है। इसके अलावा शूटिंग के लिए जो सेट बनते हैं, उसकी डिजाइनिंग वगैरह का भी वह काम करता है। उसकी पत्नी पढ़ी-लिखी है और पेशे से टीचर है।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...