Skip to main content

जीएसटी ने की गुटखा तस्करों की राह आसान, ड्रग्स की तस्करी और बढ़ी




गुटखा बरामद


मुंबई। एक साल पहले जब देश भर में जीएसटी शुरू हुआ, तो ऑक्ट्रॉय बंद हो गया। मुंबई पुलिस का मानना है कि ऑक्ट्रॉय बंद होने की वजह से मुंबई में प्रतिबंधित गुटखा और ड्रग्स की तस्करी बढ़ी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऑक्ट्रॉय के बहाने महाराष्ट्र के टोल नाकों पर अलग-अलग नगरपालिकाओं द्वारा ट्रकों की चेकिंग होती रहती थी। ट्रक मालिक और ट्रक ड्राइवर तब दोनों डरे रहते थे कि उनके ट्रकों में रखा अवैध सामान कभी भी पकड़ा जा सकता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होता। अब किसी खास टिप पर ही जांच एजेंसियों द्वारा ट्रकों की चेकिंग की जाती है। उसी में कई बार ड्रग्स या गुटखा मिलता है।
ऐसा ही करीब साढ़े 13 लाख रुपये कीमत का गुटखा दो दिन पहले साकीनाका के गोदामों से जब्त किया गया। डीसीपी नवीन चंद्र रेड्डी, सीनियर इंस्पेक्टर किशोर सावंत और अब्दुल रऊफ शेख की जांच में पता चला कि यह गुजरात से लाया गया था। महाराष्ट्र में गुटखा बैन है, पर गुजरात में नहीं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूरत से मुंबई में ट्रकों में कपड़ा आता रहता है। गुटखा के कारोबारी इन्हीं कपडों के बीच गुटखा भी रख देते हैं। कपड़ा तो कपड़ा बाजार में बाद में पहुंचता है। बीच रास्ते, गुटखे से भरे बैगों को ट्रकों से उतार दिया जाता है और फिर शहर के अलग-अलग गोदामों में रख दिया जाता है।
''ट्रेनों से भी अवैध कारोबार,
ट्रेनों से भी गुटखा मुंबई में अवैध रूप से पहुंच रहा है। इस अधिकारी के अनुसार, जब भी कोई मेल गाड़ी मुंबई में आती है, तो जिस स्टेशन पर उसका अगला स्टॉपेज होता है, उससे पहले उस गाड़ी की स्पीड कम हो जाती है। उसी दौरान गुटखा के अवैध बिजनेस से जुड़े लोग गाड़ी से गुटखे से भरा बैग बाहर ट्रैक पर फेंक देते हैं। उसके साथी ट्रैक पर पहले से खड़े रहते हैं। वे बैग को उठाते हैं और फिर अलग-अलग गोदामों में जाकर रख देते हैं। इन गोदामों से फिर मुंबई में पान की दुकानों में यह गुटखा पांच गुना ज्यादा कीमत पर बेचा जाता है।
'गिरफ्तारी नहीं होती,
खास बात यह है कि अवैध रूप से गुटखा का कारोबार करने के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं होती। पुलिस जब्त गुटखे और आरोपी को एफडीए को सौंप देती है। एफडीए गुटखा अपने पास रख लेती है और आरोपी को नोटिस दे देती है। बाद में कोर्ट के जरिए आगे की कानूनी प्रक्रिया चलती है। इसमें इतने साल लग जाते हैं कि आरोपी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता। जिस तरह गुटखा दूसरे सामानों के साथ अवैध रूप से आ रहा है, उसी तरह ड्रग्स का भी कारोबार हो रहा है। कुछ दिनों पहले डीआरआई ने नागपुर में नारियल से भरे ट्रक में 10 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया था। यह छत्तीसगढ़ से नक्सलियों द्वारा भेजा गया था।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...