Skip to main content

व्हाट्सएप में आया नया बदलाव, बढा दिया गया है ग्रुप एडमिन का पाँवर




 मुंब्रा। व्हाट्सएप पर कोई न कोई बदलाव होता ही रहता है। अब फिर से व्हाट्सएप में एक नया बदलाव आया है। जोकि नया फीचर ग्रुप एडमिन के लिए नई पॉवर लेकर आया है।
फोकस न्यूज के मुख्य ग्रुप एडमीन यूसुफ खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नए फीचर को व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा 2.18.201 वर्जन और आईफोन के 2.18.70 वर्जन में दिया गया है। इस नए फीचर में ग्रुप मेंबर के किसी भी मैसेज भेजने पर एडमिन के पास कंट्रोल होगा। यानि एडमिन चाहेगा तो ही कोई यूजर, ग्रुप मेंबर किसी ग्रुप में मैसेज कर सकेगा।
यूसुफ खान ने आगे कहा कि ये नया फीचर ग्रुप के सेटिंग्स मेन्यू में मिलेगा। सेटिंग्स में एडमिन को सेंड मैसेज का विकल्प मिलेगा। जिसकी मदद से एडमिन किसी मैसेज को ग्रुप में सेंड करने से रोक सकता है। ये फीचर जल्द ही एंड्रॉयड के यूजर्स के लिए औपचारिक एप के वर्जन में लॉन्च किया जा सकेगा। ये नया फीचर एंड्रॉयड के 2.18.191 वर्जन में भी उपलब्ध होगा। यूसुफ खान ने बताया कि
ये नया सेंड मैसेज विकल्प एडिट ग्रुप इँफो के साथ नजर आएगा और दोनों ही विकल्प ग्रुप सेटिंग में नजर आएंगे। ये फीचर उन ग्रुप एडमिन को भी मिलेगा जो अपने ग्रुप के अकेले एडमिन होंगे। अगर एडमिन इस फीचर का इस्तेमाल करता है तो सभी ग्रुप के मेंबर्स को एक ब्रॉडकॉस्ट मैसेज के जरिए नोटिफिकेशन मिल जाएगा। खान ने बताया कि
इस मैसेज के जरिए व्हाट्सएप ग्रुप की चैट को और बेहतर बनने की कोशिश कर रहा है। खास बात यह है कि ग्रुप में कई बार ऐसे मैसेज फैलाए जाते हैं जिनकी विश्वसनीयता कटघरे में होती है और ये मैसेज कई बार सामाजिक अशांति का कारण बनते हैं। व्हाट्सएप को लेकर जानकारी देने वाले ट्विटर हैंडल WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक ये फीचर अभी iOS प्लेटफॉर्म के स्टेबल वर्जन में उपलब्ध है और जल्द ही इसे एंड्रॉयड और विंडोज के प्लेटफॉर्म पर ऑफिशियली उतारा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, कैराना सीट पर सबकी है नजर

 पालघर। देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज बृहस्पतिवार को आएंगे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे इन सभी सीटों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रहेगी। यहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा कर एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। सोमवार को हुए मतदान में काफी जगह ईवीएम-वीवीपैट में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिसके बाद यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा और नगालैंड की एक विधानसभा सीट के कुछ पोलिंग बूथों पर दोबारा वोट डलवाए गए थे। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट क...

महाराष्ट्र से वापस लौट सकेंगे प्रवासी मजदूर,डीएम की अनुमति होगी जरूरी

मुंबई। लॉकडाउन की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. अलग-अलग राज्यों के मजदूर और लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख गुरुवार को कहा कि प्रवासी और अन्य फंसे हुए लोग अपने-अपने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद वापस लौट जाएंगे. जिला मजिस्ट्रेट ही प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए नोडल अधिकारी की भूमिका में होंगे. लोगों को नाम, मोबाइल नंबर, गाड़ियों का विवरण(अगर हो तो), राज्य में अकेले हैं या साथ में हैं, इन सबका क्रमवार ब्यौरा देना होगा. महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लगभग 6 लाख मजदूर फंसे हैं. ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के हैं. इस वक्त इन मजदूरों के रहने-खाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार पर है. हालांकि कुछ मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं. अब गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक मजदूर अपने राज्यों को लौट सकेंगे. राज्य इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. दरअसल बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, लोगों और ...

पीएम मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी मुश्किल 18 फरवरी को आएगी

दिल्ली। देश के और सभी प्रधानमंत्रियों की तरह नरेंद्र मोदी भी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपने मन मुताबिक कुछ फैसले किए. हर प्रधानमंत्री की तरह उन्हें भी समर्थन और विरोध झेलना पड़ा. हालिया सबसे बड़े फैसलों जैसे नोटबंदी और जीएसटी के बाद उनके समर्थन और विरोध का दौर जारी है. चुनाव में जीत के साथ ही विरोध की आवाज थोड़ी धीमी होती है और समर्थन की आवाज तेज हो जाती है. फिर अगला चुनाव आता है और फिर से यही प्रक्रिया दुहराई जाती है. नरेंद्र मोदी कोई पहले ऐसे प्रधानमंत्री नहीं हैं, जो इन मुसीबतों से दो चार हो रहे हैं. हर नेता के साथ यही होता रहा है. चाहे वो इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मसला हो, नरसिम्हा राव के मुक्त अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर मनमोहन सिंह का अमेरिका के साथ परमाणु करार का, चुनाव के दौरान विरोध बढ़ता ही रहा है. अगर चुनाव जीत गए तो आवाज दब जाती है और अगर हार गए तो इस आवाज को और भी बल मिलता है. कुछ ऐसी ही स्थिति आंदोलनों की भी होती है. कई ऐसे आंदोलन होते हैं, जो सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं कुछ आंदोलन मौसमी होते हैं. चुनावी मौसम में सिर...